कांग्रेस में प्रियंका समर्थकों की मुश्किल

Categorized as राजनीति

ओडिशा कांग्रेस के नेता मोहम्मद मुकिम को पार्टी से निकाल दिया गया है। उनके ऊपर अनुशासनहीनता के आरोप लगे हैं और कहा गया है कि उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व पर सवाल उठाया है। असल में मोहम्मद मुकिम ने राहुल गांधी पर सवाल उठाए थे और मांग की थी कि प्रियंका गांधी वाड्रा को कांग्रेस का नेतृत्व सौंप देना चाहिए। कांग्रेस की कार्रवाई में इस बात का जिक्र नहीं किया गया है कि उन्होंने प्रियंका को पार्टी की कमान सौंपने की बात कही थी। सिर्फ इतना कहा गया है कि उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व पर सवाल उठाया। गौरतलब है कि मोहम्मद मुकिम कटक बाराबती सीट से विधायक भी रहे हैं।

कांग्रेस के लगभग सभी नेता मुकिम के खिलाफ कार्रवाई पर चुप हैं लेकिन अनौपचारिक बातचीत में वे मान रहे हैं कि प्रियंका गांधी वाड्रा को पार्टी की कमान सौंपने की मांग पार्टी के अंदर जोर पकड़ रही है। कांग्रेस के मौजूदा नेतृत्व से हर राज्य में लोग निराश हैं। लेकिन जैसे ही कोई प्रियंका का नाम लेता है उस पर कार्रवाई हो जाती है। पंजाब में क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर को भी पार्टी से निकाला गया है। उन्होंने तो खैर कहा था कि पांच सौ करोड़ रुपए देकर ही कोई मुख्यमंत्री बन सकता है। लेकिन साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि नवजोत सिद्धू प्रियंका गांधी वाड्रा के बहुत करीब हैं। हालांकि प्रियंका के करीबी होने से सिद्धू को कुछ हासिल नहीं हुआ। उधर बिहार में पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव भी प्रियंका के नजदीकी होने का खामियाजा भुगत रहे हैं।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo