और अंत में बेचारे गालिब…

Categorized as राजनीति

दुनिया भर में शेरो शायरी पसदं करने वाले लोग इस पर एक राय रखते हैं कि मिर्जा असदुल्ला खां गालिब ऐसे शायर हैं, जिनको सबसे ज्यादा गलत कोट किया गया और सबसे कम समझा गया। वैसे कई लोग कहते हैं कि गालिब समझ में आए तो मजा आता है लेकिन समझ में न आए तो ज्यादा मजा आता है। बहरहाल, गालिब का जिक्र इसलिए क्योंकि संसद के शीतकालीन सत्र के आखिरी हफ्ते के पहले दिन यानी सोमवार, 15 दिसंबर को कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल ने एक शेर पढ़ा, जिसे उन्होंने गालिब का बताया। मेघवाल ने कांग्रेस को नसीहत देते हुए कहा, ‘उम्र भर गालिब यही भूल करता रहा, धूल चेहरे पर थी और आईना साफ करता रहा’। असल में यह शेर गालिब का नहीं है। लेकिन अंग्रेजी के एक प्रतिष्ठित अखबार ने बिना सवाल उठाए अगले दिन इसे जस का तस छाप दिया।

जून 2019 में यानी 17वीं लोकसभा के चुनाव के बाद हो रहे पहले सत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यही शेर पढ़ा था। उन्होंने तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अभिभाषण के बाद कांग्रेस को नसीहत देने के लिए यह शेर पढ़ा। उसी समय जावेद अख्तर ने सोशल मीडिया एक पोस्ट करके कहा था कि प्रधानमंत्री ने गालिब का बता कर जो शेर पढ़ा है वह असल में गालिब का नहीं है। उन्होंने यह भी लिखा की शेर की दोनों लाइनें शायरी के मीटर पर सही नहीं उतरती हैं। असल में गालिब के पूरे दीवान में यह शेर नहीं है। कुछ संदर्भ मिलते हैं, जिनमें इसे असर फैजाबादी का शेर बताया गया है। लेकिन सोशल मीडिया ने इसे गालिब का शेर बता कर प्रचारित कर दिया और आम लोगों के साथ प्रधानमंत्री और मंत्री भी किसी और का शेर गालिब के नाम से पढ़ते रहे। अपनी विरासत के प्रति बेखबरी का एक नमूना यह भी है।


Previous News Next News

More News

अमेरिका ने ईरान का जहाज जब्त किया

April 21, 2026

अमेरिका ने अरब सागर में ईरान के ध्वज वाले मालवाहक जहाज पर गोलीबारी करने के बाद उसे जब्त कर लिया है। तेहरान ने इस कार्रवाई की निंदा करते हुए इसे ‘सशस्त्र समुद्री डकैती’ करार दिया और जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी है। फिर से तनाव और बढ़ गया है।  अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) के अनुसार,…

दिल्ली दौरे पर बिहार के सीएम सम्राट चौधरी

April 21, 2026

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मंगलवार को दिल्ली दौरे पर रहेंगे। मंगलवार शाम 4 बजे उनकी मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर होगी। मुख्यमंत्री बनने के बाद यह सम्राट चौधरी की पहली दिल्ली यात्रा है। जानकारी के अनुसार सम्राट चौधरी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ये शिष्टाचार मुलाकात बताई जा रही है लेकिन…

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री ने चुनाव के बाद हुई हिंसा पर कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए

April 21, 2026

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण त्रिपुरा जनजातीय क्षेत्र स्वायत्त परिषद (टीटीएएडीसी) के चुनाव परिणामों की घोषणा के बाद हुई हिंसा में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें। 30 सदस्यों वाली टीटीएएडीसी में 28 चुने हुए प्रतिनिधि और राज्य सरकार द्वारा नामित…

ईरान में इंटरनेट बंदी के 53 दिन, सरकार ‘टियर सिस्टम’ की कर रही व्यवस्था

April 21, 2026

ईरान में इंटरनेट बंदी के 53 दिन हो चुके हैं। संघर्ष से हुई तबाही के बाद पुनर्निर्माण का दौर जारी है। इंटरनेट मॉनिटरिंग संस्था नेट ब्लॉक्स के अनुसार, बाहरी दुनिया ईरान का संपर्क लगभग 1248 घंटों से टूटा पड़ा है। एक्स पर एक ग्राफिक के जरिए बताया कि सरकार ने इंटरनेट को पूरी तरह खोलने…

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की तीन दिवसीय जर्मनी यात्रा आज से

April 21, 2026

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भारत-जर्मनी रणनीतिक रक्षा साझेदारी को मजबूत करने और द्विपक्षीय सहयोग को गहरा करने के उद्देश्य से मंगलवार से जर्मनी की तीन दिवसीय यात्रा पर रवाना होंगे।   इस यात्रा के दौरान, राजनाथ सिंह अपने जर्मन समकक्ष बोरिस पिस्टोरियस और जर्मन सरकार के अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ सहयोग के प्रमुख क्षेत्रों पर…

logo