हरभजन से कुछ पूछ नहीं सकते केजरीवाल

Categorized as राजनीति

मशहूर क्रिकेटर और आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह संसद के शीतकालीन सत्र से नदारद हैं। उन्होंने सत्र शुरू होने से पहले सभापति से अनुरोध किया था कि उनको सदन से गैरहाजिर रहने की अनुमति दी जाए क्योंकि उनके पहले से तय कई कार्यक्रम हैं, जिनमें उनको हिस्सा लेना है। सोचें, एक राज्यसभा सांसद के लिए संसद की अपनी ड्यूटी से ज्यादा जरूरी कौन से काम हैं? दूसरा सवाल यह है कि जब संसद के शीतकालीन सत्र का समय मोटे तौर पर तय होता है तो उस अवधि में हरभजन ने दूसरे किसी काम का कमिटेमेंट क्यों किया? तीसरा सवाल यह है कि ऐसा क्या कमिटमेंट है कि तीन हफ्ते के सत्र में संसद आने के लिए एक या दो दिन का समय नहीं निकाल सकते हैं?

लेकिन क्या आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ये सवाल हरभजन सिंह से पूछ सकते हैं? वे नहीं पूछ सकते हैं क्योंकि हरभजन का उनकी पार्टी या विचारधारा से कोई लेना देना नहीं है और हरभजन को पता है कि अगली बार उनको राज्यसभा नहीं जाना है। केजरीवाल की मजबूरी ऐसी है कि वे हरभजन से इस्तीफा भी नहीं करा सकते हैं क्योंकि पता नहीं किस कमिटमेंट के तहत उनको राज्यसभा भेजा गया। सोचें, इसी तरह कांग्रेस पार्टी ने क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और अभिनेत्री रेखा को राज्यसभा भेजा था। दौनों ने शायद ही कभी सदन की कार्यवाही में हिस्सा लिया। फिर भी केजरीवाल ने इससे सबक नहीं लिया। उन्होंने हरभजन को राज्यसभा भेजा और वे लगातार गैरहाजिर रहते हैं। सदस्यता बचाने के लिए जितने दिन में एक बार दस्तखत की जरुरत होती है वे उतनी देर के लिए ही संसद में आते हैं।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo