मणिपुर में फरवरी से पहले नई सरकार!

Categorized as राजनीति

यह आखिरी प्रयास हो सकता है। लेकिन भाजपा की ओर से जोर शोर से किया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी मणिपुर में सरकार बनाने का प्रयास कर रही है। उसके 30 विधायक दिल्ली में हैं। शनिवार को ही ये विधायक दिल्ली पहुंच गए थे। दिल्ली आने वाले विधायकों में सिर्फ मैती नहीं हैं, बल्कि कुकी इलाकों से जीते विधायक भी हैं। ये विधायक भी चाहते हैं कि राज्य में लोकप्रिय सरकार का गठन हो। मणिपुर में मुख्यमंत्री बनने की आस लगाए तमाम नेता भी दिल्ली पहुंच गए हैं या पहुंचने वाले हैं। गौरतलब है कि पिछले दिनों पूर्वोत्तर के भाजपा प्रभारी संबित पात्रा ने मणिपुर का दौरा किया था। संघ के बड़े पदाधिकारी भी मणिपुर गईं और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का भी मणिपुर का दौरा हुआ।

इस बीच खबर आई कि कुकी और मैती के बीच बनी दूरी को मिटाने और अविश्वास कम करने का प्रयास शुरू हो गया है। कई मैती विधायकों ने कुकी बहुल इलाकों का दौरा किया और लोगों से मुलाकात की। इसके बाद ही विधायकों को दिल्ली बुलाया गया। जानकार सूत्रों का कहना है कि केंद्र सरकार राज्य में राष्ट्रपति शासन की अवधि बढ़ाने के लिए तैयार नहीं है। गौरतलब है कि मणिपुर में 13 फरवरी को राष्ट्रपति शासन लगाया गया था। 13 अगस्त को इसे छह महीने के लिए फिर बढ़ाया गया। अब 13 फरवरी 2026 को इसकी अवधि पूरी हो रही है। सरकार उसे आगे नहीं बढ़ाना चाहती है। या तो उससे पहले सरकार का गठन होगा या विधानसभा भंग होगी। विधानसभा भंग हुई तब राष्ट्रपति शासन की अवधि बढ़ेगी लेकिन अप्रैल में पांच राज्यों के साथ मणिपुर का चुनाव भी हो जाएगा।


Previous News Next News

More News

सपा से रामगोपाल तय हैं, दूसरा कौन

September 30, 2026

उत्तर प्रदेश में खाली हो रही राज्यसभा की 10 सीटों में से समाजवादी पार्टी के पास सिर्फ एक सीट है। वह सीट अखिलेश यादव के चाचा रामगोपाल यादव की है। इस बार सपा को दो सीटें मिलेंगी। पहली सीट के लिए रामगोपाल यादव का नाम तय है। वे फिर से राज्यसभा जाएंगे। लेकिन दूसरी सीट…

सपा को तीसरी सीट जीतने का भरोसा

September 30, 2026

उत्तर प्रदेश में 16 अक्टूबर को 10 सीटों में भाजपा की आठ और समाजवादी पार्टी की दो सीटें तय दिख रही हैं। लेकिन सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पिछली बार की तरह इस बार भी तीन उम्मीदवार उतारने की तैयारी कर रहे हैं। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा में इस समय पांच सीटें…

भाजपा क्या नौवां उम्मीदवार उतारेगी?

September 30, 2026

उत्तर प्रदेश के राज्यसभा चुनाव से पहले भाजपा की नजर समाजवादी पार्टी की एक एक चाल पर है। उसको पता है कि इस बार भी अखिलेश तीन उम्मीदवार उतारेंगे। पिछली बार तो उनका तीसरा उम्मीदवार हार गए था लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद हालात बदले हैं। भाजपा के कई विधायकों को पता है…

एलपीयू का हंगामा और पंजाब की राजनीति

September 30, 2026

पंजाब की राजनीति दिलचस्प होती जा रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार, 30 सितंबर को जालंधर में रैली करने वाला है। पंजाब का दोआबा का यह इलाका भाजपा के लिए बहुत उर्वर दिख रहा है। इस इलाके में भाजपा का प्रदर्शन पहले भी अच्छा रहा है और पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने…

हाल के चुनाव अवैध है: राहुल

September 30, 2026

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को कांग्रेस कार्य समिति यानी सीडब्लुसी की बैठक में कहा कि हाल के सभी चुनाव अवैध हैं। उन्होंने दावा किया कि मुख्य चुनाव आयुक्त सरकार से समझौता कर चुके हैं। करीब ढाई घंटे तक चली सीडब्लुसी की बैठक के बारे में सूत्रों के हवाले से…

logo