गौतम अडानी का झारखंड प्रेम

Categorized as राजनीति

गौतम अडानी का झारखंड प्रेम गहराता जा रहा है। उन्होंने धनबाद में आईआईटी के दर्जे वाले प्रतिष्ठित इंडियन स्कूल ऑफ माइनिंग यानी आईएसएम में एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया है। इस संस्थान का महत्व यह है कि देश में वैज्ञानिक शिक्षा को समर्पित संस्थानों में इसको सबसे ऊपर रखा जाता है। 1950 में राष्ट्रपति डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद और प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू एक साथ इस संस्थान का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इसके बाद 1953 में फिर राजेंद्र बाबू इस संस्थान का दौरा करने पहुंचे थे। पिछले दिनों इसके दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शामिल हुईं थीं। उसी आईएसएम को शताब्दी समारोह को संबोधित करने गौतम अडानी पहुंचे थे। उन्होंने इस संस्थान के एक सौ साल पूरे होने के मौके पर भाषण दिया और कई बड़ी घोषणाएं कीं। उन्होंने आईएसएम के छात्रों के लिए पेड इंटर्नशिप का ऐलान किया और साथ ही 3एस माइनिंग एक्सलेंस सेंटर की स्थापना की घोषणा भी की।

इस मौके पर दिया गया उनका भाषण बहुत अहम है। उन्होंने विकसित देशों की ओर से दिए जा रहे कार्बन उत्सर्जन कम करने की नसीहत का विरोध किया। उन्होंने कांग्रेस और आजादी के समय की सरकार की दूरदर्शिता की तारीफ की और कहा कि उसी दूरदर्शिता का नमूना है कि आईएसएम जैसे संस्थान की स्थापना हुई। इसके बाद अडानी ने कहा कि पुरानी अर्थव्यवस्था कही जाने वाली माइनिंग के बिना नई अर्थव्यवस्था का निर्माण और मजबूती संभव नहीं है। जाहिर है उनकी नजर झारखंड की खनन संपदा और उसके दोहन पर है।

कुछ समय पहले वे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी मिले थे। तब से इस बात की चर्चा चल रही है कि हेमंत सोरेन अपने निजी हित और राज्य के लिए धन की जरुरतों को देखते हुए भाजपा के साथ जा सकते हैं। यानी अपनी सरकार में एक और इंजन जोड़ सकते हैं। दुर्लभ खनिजों और अन्य खनिज संपदा को देखते हुए देश के बड़े उद्योगपति ऐसा चाहते हैं तो इसमे हैरानी नहीं होगी। इस बीच खबर है कि पहली बार झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 15 जनवरी से स्विट्जरलैंड के दावोस में होने वाले सालाना वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम यानी डब्लुईएफ की बैठक में हिस्सा लेंगे। वे दुनिया को बताना चाह रहे हैं कि भारत की कुल खनिज संपदा का 40 फीसदी हिस्सा अकेल झारखंड के पास है।


Previous News Next News

More News

मतदान से पहले असहाय ममता

April 21, 2026

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पूरी तरह से असहाय दिख रही हैं। इस बार उन्होंने चुनाव प्रचार लड़ने भिड़ने के अंदाज में शुरू किया था। पिछले चुनाव यानी 2021 का विधानसभा चुनाव उन्होंने निरीहता के अंदाज में लड़ा था। अपने को दीदी की बजाय बंगाल की बेटी की तरह प्रोजेक्ट किया और लगभग पूरा…

यूपी का मंत्रिमंडल विस्तार कब होगा?

April 21, 2026

यह ऐसा प्रश्न बन गया है, जिसका कोई जवाब नहीं दे पा रहा है। 2022 में सरकार बनने के बाद से पिछले चार साल में योगी आदित्यनाथ के मंत्रिमंडल में कोई बदलाव नहीं हुआ है। एकाध वैकेंसी होने पर मंत्री बनाना या एकाध विभाग बदलना अलग बात है। लेकिन चार साल से ज्यादा समय तक…

अनिल अग्रवाल निशाने पर, बचाव में उतरे जिंदल, बेदी

April 21, 2026

वेदांता समूह के मालिक अनिल अग्रवाल निशाने पर हैं। असल में अब तक मोदी भक्ति करते रहे अनिल अग्रवाल ने पिछले दिनों सरकार की दुखती नस पर हाथ रख दिया था। उन्होंने जेपी समूह का अधिग्रहण अडानी समूह द्वारा किए जाने को चुनौती दी थी। वे अदालत पहुंचे थे, जहां उन्होंने कहा कि उनकी बोली…

महिलाओं के मतदान व्यवहार पर असर नहीं

April 21, 2026

महिला आरक्षण के लिए बनाए गए नारी शक्ति वंदन कानून में बदलाव नहीं हो सका और इससे महिलाओं को विधानसभाओं व लोकसभा में आरक्षण मिलने का रास्ता रूक गया, इससे महिलाएं बहुत नाराज होंगी ऐसा कहने और मानने वाले लोग सिर्फ भाजपा के नेता हैं। बाकी किसी को इस तरह की धारणा पर शायद ही…

सिकुड़ता हुआ श्रम बाजार

April 21, 2026

पीएलएफएस के मुताबिक श्रमिकों को कोरोना काल के पहले एक हफ्ते में जितने घंटे मिलते थे, आज उससे कम मिल रहे हैं। ऐसे में श्रमिकों की सौदेबाजी की क्षमता गिरी है और कार्य-स्थितियां बिगड़ी हैं। नतीजा बढ़ती श्रमिक अशांति है। भारत में 2025 में श्रमिकों के लिए कम कामकाजी घंटे उपलब्ध हुए। यह तथ्य ताजा…

logo