कुरान और गीता पाठ की होड़

Categorized as राजनीति

धर्म की राजनीति मंदिर और मस्जिद से आगे बढ़ कर धर्मग्रंथों तक पहुंच गई है। अयोध्या में राममंदिर के निर्माण और ध्वज फहराए जाने के बाद पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में तृणमूल कांग्रेस के निलंबित विधायक हुमायूं कबीर ने बेलडांगा में बाबरी मस्जिद की नींव रखी है। इसमें लाखों की संख्या में मुस्लिम शामिल हुए। दूर दूर से मुस्लिम ईंटें लेकर पहुंचे थे। ध्यान रहे राममंदिर के लिए भी एक समय शिलापूजन हुआ था। हुमायूं कबीर ने शिलान्यास के लिए छह दिसंबर का दिन चुना, जिस दिन बाबरी मस्जिद का ढांचा गिराया गया था। इसके अगले दिन कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में पांच लाख लोगों ने गीता पाठ किया। ‘पंच लाखो कंठे गीता पाठ’ के तौर पर इसका आयोजन किया गया था। इसमें राज्यपाल सीवी आनंद बोस भी शामिल हुए और रामदेव के साथ धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भी शामिल हुए।

ऐसा लग रहा है कि यह एक बार का शो नहीं था। अब पूरे देश में इस तरह के काम होने जा रहे हैं। हुमायूं कबीर ने कहा है कि वे फरवरी में ‘कुरान ख्वानी’ कराएंगे, जिसमें कुरान का पाठ होगा और एक लाख लोग को मांस और चावल का भोज कराया जाएगा। उधर हैदराबाद में 28 दिसंबर को ‘किराअत’ यानी कुरान का पाठ कराया जाएगा। इसके लिए मस्जिद एक कुतुबशाही में कुरान पाठ का प्रशिक्षण कराया जा रहा है। साहिबजादा डॉ. नज्म रेहान की देखरेख में 28 दिसंबर का कार्यक्रम होना है। ध्यान रहे हैदराबाद में चारमीनार के पास कई बार हिंदू संगठन धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन कर चुके हैं। मुस्लिम समूहों की इस तैयारी के बरक्स वहां भी गीता पाठ या किसी धार्मिक आयोजन की संभावना जताई जा रही है। सो, कोलकाता से लेकर हैदराबाद तक कुरान और गीता का पाठ होगा। सब अपने अपने हिसाब से भोज कराएंगे और इस तरह पाला खींचता जाएगा। एक सौ साल पहले देश में विभाजन की शुरुआत ऐसे ही राजनीतिक, सामाजिक व धार्मिक आधार पर हुई थी, जो अंततः भौगोलिक विभाजन में बदली।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo