सिद्धू की संभावना खत्म हो रही है

Categorized as राजनीति

नवजोत सिंह सिद्धू का राजनीतिक करियर मुश्किल में है। वे न तो सांसद हैं और न विधायक और न कांग्रेस पार्टी में उनके पास कोई पद या जिम्मेदारी है। कांग्रेस चाहती तो उनको जैसे ऊर्जावान नेता को प्रदेश या केंद्रीय संगठन में प्रभावी तरीके से इस्तेमाल कर सकती थी। रवनीत सिंह बिट्टू के भाजपा में जाने के बाद कांग्रेस को एक प्रभावशाली सिख चेहरे की जरुरत दिल्ली, हरियाणा और पंजाब तीनों की राजनीति के लिए चाहिए। लेकिन कांग्रेस ने नवजोत सिंह सिद्धू को बर्फ में डाल दिया, जिसे पंजाबी में खुड्डे लाइन लगाना कहते हैं। ध्यान रहे भाजपा में थे तो सिद्धू तीन बार सांसद बने और भाजपा से उनकी पत्नी नवजोत कौर विधायक भी बनीं। कांग्रेस में गए तो सिद्धू एक बार विधायक बन पाए हैं। बाकी नवजोत कौर का राजनीतिक करियर भी डूब गया।

अब नवजोत कौर ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि नवजोत सिंह सिद्धू को कांग्रेस पार्टी मुख्यमंत्री का चेहरा बना कर चुनाव लड़े तो उसको फायदा होगा। लेकिन इसके साथ ही उन्होंने यह जोड़ दिया कि उनके पास पांच सौ करोड़ रुपए नहीं हैं। अगर होते तो वे सीएम के दावेदार बन जाते। उनके इस बयान पर विवाद छिड़ा है। भाजपा पूछ रहा है कि पांच सौ करोड़ रुपए का बैग कांग्रेस में किसको देना होता कि सिद्धू सीएम पद के दावेदार बन जाते? कांग्रेस के जानकार नेताओं का कहना है कि इस बयान के बाद पार्टी में नवजोत सिंह सिद्धू के लिए बची खुची संभावना भी समाप्त हो गई है। वैसे भी प्रियंका गांधी वाड्रा जिन नेताओं को पार्टी में लाती हैं उनके लिए कुछ ज्यादा मुश्किल रहती है। बिहार में पप्पू यादव इसी संकट से गुजर रहे हैं।


Previous News Next News

More News

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए 3.15 लाख करोड़ रुपये मंजूर

July 31, 2026

सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना को 2030-31 तक बढ़ाने के साथ ही योजना के लिए 3.15 लाख करोड़ रुपये के वित्तीय परिव्यय को भी स्वीकृति प्रदान कर दी है। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बैठक के बाद यहां संवाददाता सम्मेलन में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शुक्रवार…

मोरक्को से स्पेन पहुंचने की कोशिश में अबतक 41 की मौत

July 31, 2026

मोरक्को की सीमा पार कर लगभग 50,000 प्रवासियों के स्पेन के स्यूटा क्षेत्र में घुसने के प्रयास के दौरान कम से कम 41 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। यह हादसा बड़ी संख्या में प्रवासियों के पहुंचने और बाड़ पार करते समय हुई भगदड़ के कारण हुआ। हालात बेकाबू होते…

तमिलनाडु उपचुनाव: मद्रास उच्च न्यायालय ने पांच सीटों पर उपचुनाव की रोक 24 अगस्त तक बढ़ायी

July 31, 2026

मद्रास उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को तमिलनाडु की पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव कराने पर लगायी गयी रोक को 24 अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया। उच्च न्यायालय ने इन सीटों से चुनाव जीतने वाले उम्मीदवारों के खिलाफ दायर चुनावी याचिकाओं के निपटारे तक इस स्थगन को आगे बढ़ाया है। इससे पहले 10 जुलाई को…

अंकित शर्मा हत्याकांड में अदालत के फैसले से हुई न्याय की जीत : सूद

July 31, 2026

दिल्ली के मंत्री आशीष सूद ने वर्ष 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों के दौरान आईबी कर्मचारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में ताहिर हुसैन और चार अन्य दोषियों को कड़कड़डूमा अदालत द्वारा आजीवन कारावास की सजा सुनाये जाने का स्वागत किया है। श्री सूद ने शुक्रवार को कहा कि यह फैसला कानून के शासन…

अरुणाचल ने ईभविष्य पेंशन सिस्टम शुरू किया

July 31, 2026

अरुणाचल प्रदेश सरकार ने डिजिटल गवर्नेंस को मज़बूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए ‘ई भविष्य’ पेंशन मंज़ूरी और ट्रैकिंग सिस्टम’ शुरू किया है। यह एक कागज रहित प्लेटफ़ॉर्म है जिसे पेंशन प्रोसेस को आसान बनाने और सरकारी कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाले लाभ समय पर पहुँचाने के लिए डिज़ाइन…

logo