ओपीएस की अन्ना डीएमके में वापसी कैसे होगी?

Categorized as राजनीति

तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री ओ पनीरसेल्वम ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इसके बाद उनके अन्ना डीएमके में वापसी की अटकलें शुरू हो गईं। कहा जा रहा है कि अमित शाह इस प्रयास में लगे हैं कि अन्ना डीएमके छोड़ कर गए नेताओं की वापसी कराई जाए और एक मजबूत गठबंधन पेश किया जाए। मुश्किल यह है कि भाजपा और अमित शाह के दबाव में अन्ना डीएमके सुप्रीमो ई पलानीस्वामी वापसी के लिए मान तो जाएंगे तो पनीरसेल्वम को कहां एडजस्ट करेंगे? पार्टी महासचिव के नाते पलानीस्वामी ने अपनी पोजिशन बहुत मजबूत कर ली है। अब वे नहीं चाहेंगे कि कोई दूसरा पद बनाना पड़े और दूसरा पावर सेंटर पार्टी के अंदर खड़ा हो।

गौरतलब है कि 10 दिसंबर को अन्ना डीएमके की एक अहम बैठक होने वाली है। इसमें पलानीस्वामी की वापसी की संभावना पर विचार हो सकता है। ध्यान रहे पलानीस्वामी पहले कोऑर्डिनेटर की भूमिका निभा चुके हैं। लेकिन पनीरसेल्वम इस बार उनको वह भूमिका नहीं देंगे। बहरहाल, पलानीस्वामी और पनीरसेल्वम के बीच क्या होता है इसमें तो दिलचस्पी है लेकिन सबसे दिलचस्प बात यह है कि अन्ना डीएमके की राजनीति में अमित शाह का दखल बढ़ा है। अब तक डीएमके और अन्ना डीएमके अपने हिसाब से राष्ट्रीय पार्टियों कांग्रेस और भाजपा के हैंडल करती थीं। अब अमित शाह वह काम कर रहे हैं, जो कांग्रेस नहीं कर पाई। वे तमिलनाडु की दूसरी सबसे बड़ी प्रादेशिक पार्टियों को हैंडल कर रहे हैं।


Previous News Next News

More News

अखिलेश का दांव या अपने पैर पर कुल्हाड़ी?

October 1, 2026

अखिलेश यादव ने पूरे देश को चौंकाया है। कम से कम जिन लोगों की राजनीति में रूचि है उनके लिए तो यह घनघोर हैरानी की बात थी कि अखिलेश ने रिलायंस समूह के प्रेसिडेंट परिमल नाथवानी के बेटे धनराज परिमल नाथवानी को अपनी पार्टी से राज्यसभा की टिकट दी। सोचें, यह कितनी हैरानी की बात…

चिराग पासवान क्यों इतने नाराज हैं

October 1, 2026

लोक जनशक्ति पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान इश तरह से बिहार की सरकार पर हमला कर रहे हैं, जैसे मुख्य विपक्षी पार्टी राजद के नेता तेजस्वी यादव भी नहीं कर रहे हैं। चिराग पासवान ने कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर यहां तक कहा कि उनको शर्म आ रही है कि वे…

शरद पवार की सरकार से अलग लाइन

October 1, 2026

शरद पवार ने सारी अटकलों पर विराम लगा दिया है। कम से कम अभी कुछ दिन के लिए यह चर्चा थम गई है कि पवार अपनी पार्टी का विलय सुनेत्रा पवार की पार्टी में कर सकते हैं। उन्होंने कहा है कि वे अपनी पार्टी का विलय नहीं करेंगे और किसी को जरुरत है तो वह…

पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद

October 1, 2026

पंजाब में आम आदमी पार्टी ने मनीष सिसोदिया को लेकर उठे विवाद को भले दूसरा रंग देने का प्रयास किया हो और इसे अपनी पार्टी की महिला नेता गायत्री बिश्नोई के मान सम्मान का मामला बनाया हो लेकिन यह तय है कि पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद बढ़ गया है। सिसोदिया और बिश्नोई…

निर्वाचन सदन को घेरेगा विपक्ष

October 1, 2026

नई दिल्ली। विपक्षी पार्टियों के गठबंधन ‘इंडिया’ ब्लॉक की बैठक में बुधवार को बड़ा फैसला हुआ। बैठक में शामिल पार्टियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की और इस्तीफा नहीं देने पर छह अक्टूबर को चुनाव आयोग के कार्यालय यानी नई दिल्ली के अशोक रोड पर स्थित निर्वाचन सदन का घेराव…

logo