शिवकुमार ने बदलाव के लिए तैयार रहने को कहा

Categorized as राजनीति

ऐसा लग रहा था कि कर्नाटक का मामला थम गया है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने बारी बारी से एक दूसरे को अपने यहां नाश्ते पर बुलाया और एकजुटता का संदेश दिया। लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि सत्ता के लिए संघर्ष समाप्त हो गया है। पिछले दिनों दिल्ली में कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी के आवास पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की बैठक हुई। राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे भी इसमें शामिल हुए। इस बैठक में कर्नाटक में सत्ता बदलने की संभावना पर विचार किया गया। इस बैठक के दो दिन बाद उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने हासन जिले में एक कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा कि वे राज्य में बदलाव के लिए तैयार रहें।

जिस समय शिवकुमार ने यह बात कही उस समय मंच पर सिद्धारमैया भी मौजूद थे। लेकिन उन्होंने इसका जवाब नहीं दिया। तभी एक बार फिर सत्ता में बदलाव का अध्याय खुल गया है। कहा जा रहा है कि सिद्धारमैया को सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड बनाने की छूट दी गई है, उसके बाद बदलाव होगा। गौरतलब है कि देवराज अर्स दो बार में सात साल 239 दिन तक मुख्यमंत्री रहे हैं। सिद्धारमैया अपने इस कार्यकाल को मिला कर सात साल 205 दिन रह चुके हैं। इसका मतलब है कि 34 दिन में वे देवराज अर्स का रिकॉर्ड तोड देंगे। क्या उसके बाद उनकी विदाई हो जाएगी और शिवकुमार मुख्यमंत्री बनेंगे? कहा नहीं जा सकता है। लेकिन नए साल में मकर संक्रांति के बाद क्या होता है यह देखना दिलचस्प होगा।


Previous News Next News

More News

अखिलेश का दांव या अपने पैर पर कुल्हाड़ी?

October 1, 2026

अखिलेश यादव ने पूरे देश को चौंकाया है। कम से कम जिन लोगों की राजनीति में रूचि है उनके लिए तो यह घनघोर हैरानी की बात थी कि अखिलेश ने रिलायंस समूह के प्रेसिडेंट परिमल नाथवानी के बेटे धनराज परिमल नाथवानी को अपनी पार्टी से राज्यसभा की टिकट दी। सोचें, यह कितनी हैरानी की बात…

चिराग पासवान क्यों इतने नाराज हैं

October 1, 2026

लोक जनशक्ति पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान इश तरह से बिहार की सरकार पर हमला कर रहे हैं, जैसे मुख्य विपक्षी पार्टी राजद के नेता तेजस्वी यादव भी नहीं कर रहे हैं। चिराग पासवान ने कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर यहां तक कहा कि उनको शर्म आ रही है कि वे…

शरद पवार की सरकार से अलग लाइन

October 1, 2026

शरद पवार ने सारी अटकलों पर विराम लगा दिया है। कम से कम अभी कुछ दिन के लिए यह चर्चा थम गई है कि पवार अपनी पार्टी का विलय सुनेत्रा पवार की पार्टी में कर सकते हैं। उन्होंने कहा है कि वे अपनी पार्टी का विलय नहीं करेंगे और किसी को जरुरत है तो वह…

पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद

October 1, 2026

पंजाब में आम आदमी पार्टी ने मनीष सिसोदिया को लेकर उठे विवाद को भले दूसरा रंग देने का प्रयास किया हो और इसे अपनी पार्टी की महिला नेता गायत्री बिश्नोई के मान सम्मान का मामला बनाया हो लेकिन यह तय है कि पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद बढ़ गया है। सिसोदिया और बिश्नोई…

निर्वाचन सदन को घेरेगा विपक्ष

October 1, 2026

नई दिल्ली। विपक्षी पार्टियों के गठबंधन ‘इंडिया’ ब्लॉक की बैठक में बुधवार को बड़ा फैसला हुआ। बैठक में शामिल पार्टियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की और इस्तीफा नहीं देने पर छह अक्टूबर को चुनाव आयोग के कार्यालय यानी नई दिल्ली के अशोक रोड पर स्थित निर्वाचन सदन का घेराव…

logo