सरकार का एक और यू टर्न

Categorized as राजनीति

केंद्र सरकार ने ‘संचार साथी’ ऐप पर यू टर्न ले लिया है। हालांकि यह यू टर्न किस्तों में आया लेकिन आ गया। दूरसंचार विभाग ने एक आदेश जारी करके कहा था कि अब अगले 90 दिन में हर स्मार्टफोन में ‘संचार साथी’ ऐप प्री इंस्टाल होगा। स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनियों को इसका निर्देश दे दिया गया और जनता को इसका लाभ समझाया जाने लगा। लेकिन जब इसका विरोध तेज हुआ और विपक्ष के साथ साथ सिविल सोसायटी और सरकार के इकोसिस्टम के लोगों ने भी विरोध शुरू किया तो सरकार की ओर से कहा गया कि यह ऐप प्री इंस्टाल तो होगा लेकिन अगर यूजर चाहें तो इसे डिलीट कर सकते हैं। जब इस पर भी विरोध जारी रहा तो अगले दिन यानी बुधवार को कहा गया कि यह ऐप प्री इंस्टाल नहीं होगा।

यह केंद्र सरकार का नया यू टर्न है। इससे पहले ‘आरोग्य सेतु’ ऐप के मामले में भी सरकार ने उसे अनिवार्य बनाने की पहल की थी। बहरहाल, केंद्र सरकार कई और मामलों में ऐसे यू टर्न ले चुकी है। पिछले ही साल ब्रॉडकास्टिंग सर्विसेज बिल पर सरकार पीछे हटी और ड्राफ्ट वापस लिया। उससे पहले 2021 में भारी विरोध के बाद तीन कृषि कानूनों को वापस लेने का फैसला तो खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय चैनल से घोषित किया। उससे भी पहले शुरुआत 2015 में ही हुई थी, जब केंद्र सरकार ने भूमि अधिग्रहण बिल वापस लिया था।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo