बिहार, झारखंड में बदलाव की बेकार चर्चा

Categorized as राजनीति

यह कमाल की बात है कि बिहार में अभी अभूतपूर्व जनादेश के साथ नई सरकार बनी है लेकिन बनने के साथ साजिश थ्योरी की चर्चा शुरू हो गई है। झारखंड में भी हेमंत सोरेन की सरकार पिछली बार से ज्यादा बड़े बहुमत से बनी है लेकिन सरकार के एक साल पूरा होते होते वहां भी कई किस्म की साजिश थ्योरी की चर्चा हो रही है। ऐसा लग रहा है कि इन दोनों राज्यों में भाजपा ही इस किस्म की चर्चा करा रही है। क्योंकि हर साजिश थ्योरी में भाजपा को ही फायदा होने की बात सामने आ रही है और प्रादेशिक पार्टियों के खत्म हो जाने की संभावना जताई जा रही है। तभी सवाल है कि क्या प्रादेशिक पार्टियां अपने हितों को नहीं समझ रही हैं? असल में उनको पता है कि उनका हित किसमें है। फिर भी वे इस किस्म की चर्चा चलने दे रही हैं।

अगर झारखंड की बात करें तो यह चर्चा है कि कांग्रेस, राजद और लेफ्ट को छोड़ कर हेमंत सोरेन भाजपा के साथ सरकार बनाने जा रहे हैं। हालांकि यह नई चर्चा नहीं है। पिछले पांच साल के कार्यकाल के दौरान भी बार बार ऐसा कहा जा रहा था। लेकिन इस बार तो टाइमलाइन दी जा रही है। बताया जा रहा है कि हेमंत सोरेन की दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात हो गई है और जल्दी ही झारखंड में नया गठबंधन बनने जा रहा है। यह भी कहा जा रहा है कि भाजपा को उप मुख्यमंत्री का पद और चार मंत्री पद मिलेंगे। झारखंड भाजपा के कई नेता डिप्टी सीएम की दावेदारी करने लगे हैं। इस साजिश थ्योरी के पीछे दो बातें कही जा रही हैं। एक तो यह कि कोयला और खनन से जुड़े दूसरे घोटालों में हेमंत सोरेन को जेल जाना पड़ सकता है। इससे बचने के लिए भाजपा के साथ जाना ही विकल्प है। इसी थीसिस में यह भी कहा जा रहा है कि भाजपा चाहती है कि हेमंत अपनी पत्नी कल्पना सोरेन को सीएम बना दें।

दूसरी थ्योरी वैचारिक है, जिसके मुताबिक भाजपा झारखंड की जनसंख्या संरचना बदलने से चिंतित है और उसने हेमंत को भी यह बात समझाई है कि आदिवासी खत्म हो जाएंगे तो उनकी राजनीति का क्या मतलब बचेगा। संथालपरगना में बढ़ती मुस्लिम आबादी और दक्षिण छोटानागपुर में बढ़ती ईसाई आबादी को खतरा बताया जा रहा है। इसके अलावा यह भी कहा जा रहा है कि केंद्र की मदद के बगैर राज्य में अब कोई काम नहीं हो सकता है क्योंकि राज्य सरकार का सारा फंड सरकार चलाने या मइया सम्मान जैसी योजनाओं में पैसा बांटने में जा रहा है। हालांकि सबको पता है कि हेमंत का भाजपा के साथ जाना आत्मघाती होगा। फिर भी जोर शोर से इस बात की चर्चा हो रही है।

उधर बिहार में अभी से इस बात की चर्चा शुरू हो गई है कि नीतीश कुमार को हटा कर भाजपा अपना सीएम बनाने जा रही है तो दूसरी ओर नीतीश कुमार ने छोटी पार्टियों को तोड़ कर जनता दल यू को सबसे बड़ी पार्टी बनाने की मुहिम शुरू कर दी है। पहले कहा जा रहा था कि नेतृत्व परिवर्तन का काम उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले किसी हाल में नहीं होगा। लेकिन अब पश्चिम बंगाल चुनाव तक की डेडलाइन दी जा रही है। कई लोग तो दो महीने की डेडलाइन दे रहे हैं। उधर जनता दल यू के नेताओं द्वारा आईआईपी से जीते आईपी गुप्ता और बसपा के पिंटू यादव से बात किए जाने की खबर है। ओवैसी की पार्टी के चार विधायकों के भी जनता दल यू में जाने की खबरें कई दिन से चल रही हैं।


Previous News Next News

More News

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए 3.15 लाख करोड़ रुपये मंजूर

July 31, 2026

सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना को 2030-31 तक बढ़ाने के साथ ही योजना के लिए 3.15 लाख करोड़ रुपये के वित्तीय परिव्यय को भी स्वीकृति प्रदान कर दी है। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बैठक के बाद यहां संवाददाता सम्मेलन में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शुक्रवार…

मोरक्को से स्पेन पहुंचने की कोशिश में अबतक 41 की मौत

July 31, 2026

मोरक्को की सीमा पार कर लगभग 50,000 प्रवासियों के स्पेन के स्यूटा क्षेत्र में घुसने के प्रयास के दौरान कम से कम 41 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। यह हादसा बड़ी संख्या में प्रवासियों के पहुंचने और बाड़ पार करते समय हुई भगदड़ के कारण हुआ। हालात बेकाबू होते…

तमिलनाडु उपचुनाव: मद्रास उच्च न्यायालय ने पांच सीटों पर उपचुनाव की रोक 24 अगस्त तक बढ़ायी

July 31, 2026

मद्रास उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को तमिलनाडु की पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव कराने पर लगायी गयी रोक को 24 अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया। उच्च न्यायालय ने इन सीटों से चुनाव जीतने वाले उम्मीदवारों के खिलाफ दायर चुनावी याचिकाओं के निपटारे तक इस स्थगन को आगे बढ़ाया है। इससे पहले 10 जुलाई को…

अंकित शर्मा हत्याकांड में अदालत के फैसले से हुई न्याय की जीत : सूद

July 31, 2026

दिल्ली के मंत्री आशीष सूद ने वर्ष 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों के दौरान आईबी कर्मचारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में ताहिर हुसैन और चार अन्य दोषियों को कड़कड़डूमा अदालत द्वारा आजीवन कारावास की सजा सुनाये जाने का स्वागत किया है। श्री सूद ने शुक्रवार को कहा कि यह फैसला कानून के शासन…

अरुणाचल ने ईभविष्य पेंशन सिस्टम शुरू किया

July 31, 2026

अरुणाचल प्रदेश सरकार ने डिजिटल गवर्नेंस को मज़बूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए ‘ई भविष्य’ पेंशन मंज़ूरी और ट्रैकिंग सिस्टम’ शुरू किया है। यह एक कागज रहित प्लेटफ़ॉर्म है जिसे पेंशन प्रोसेस को आसान बनाने और सरकारी कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाले लाभ समय पर पहुँचाने के लिए डिज़ाइन…

logo