महाराष्ट्र में भी साजिश थ्योरी की चर्चा

Categorized as राजनीति

बिहार और झारखंड की तरह महाराष्ट्र में भी साजिश थ्योरी की बड़ी चर्चा है। पहली चर्चा यह है कि एकनाथ शिंदे की पार्टी टूटने जा रही है। इस थ्योरी को उद्धव ठाकरे और कांग्रेस के नेता हवा दे रहे हैं। उद्धव ठाकरे की शिव सेना के सांसद संजय राउत और कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा है कि एकनाथ शिंदे अगर अपनी पार्टी का विलय भाजपा में नहीं करेंगे तो उनकी पार्टी टूट जाएगी। राउत ने कहा है कि शिंदे की पार्टी के 35 विधायक टूट कर भाजपा में जाने को तैयार हैं। उनका कहना है कि जिस तरह से भाजपा ने साजिश करके असली और एकजुट शिव सेना तोड़ी थी उसी तरह से शिंदे की शिव सेना तोड़ने की कोशिश की जा रही है। यह सही है कि एकनाथ शिंदे राज्य में हो रही राजनीति और सरकार के कामकाज से खुश नहीं हैं। लेकिन भाजपा की राजनीति को भी वे जैसे हैं वैसे ही सूट कर रहे हैं। अगर उनकी पार्टी टूटी तो उनके बचे हुए लोग उद्धव ठाकरे के साथ जाएंगे, जो कि भाजपा नहीं चाहेगी।

दूसरी साजिश थ्योरी शरद पवार की बनाई एनसीपी की है। कहा जा रहा है कि इसके दोनों धड़े एक होने जा रहे हैं। यानी चाचा शरद पवार और भतीजे अजित पवार की पार्टी का विलय होने जा रहा है और दोनों भाजपा के साथ रहेंगे। हालांकि यह चर्चा भी काफी समय से चल रही है कि शरद पवार अपनी बेटी सुप्रिया सुले को केंद्र में मंत्री बनाना चाहते हैं। अब इसकी चर्चा तेज हो गई है। स्थानीय निकाय चुनावों के बाद यह काम हो सकता है। इससे केंद्र में भाजपा को आठ और सांसदों का समर्थन मिल जाएगा और नीतीश कुमार व चंद्रबाबू नायडू पर निर्भरता कम होगी। अगले कुछ दिन में इन सब चर्चाओं की परीक्षा हो जाएगी।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo