हार के असली कारण नहीं सुन रहे कांग्रेस नेता

Categorized as राजनीति

दिल्ली में बैठक के बाद पटना में कांग्रेस पार्टी की बैठक हुई। दोनों बैठकों का लब्बोलुआब यह है कि कांग्रेस पार्टी के बड़े नेता हार के असली कारणों पर चर्चा ही नहीं करना चाह रहे हैं, जबकि हारे हुए उम्मीदवार और जिलों के नेता चाहते हैं कि असली कारणों पर बात हो। पटना में सोमवार को कांग्रेस ने समीक्षा बैठक की, जिसमें प्रदेश के सारे बड़े नेता शामिल हुए तो जिलों के नेताओं को भी बुलाया गया। जिला और प्रदेश के नेताओं में वहां कोई तालमेल ही नहीं दिख रहा था। जिले के नेताओं ने हार के जमीनी कारणों के बारे में बताया, संगठन की कमजोरी बताई और तालमेल की गड़बड़ियां गिनाईं तो दूसरी ओर प्रदेश और केंद्र के नेताओं ने एसआईआर और वोट चोरी के खिलाफ अभियान चलाने की बात कह दी।

एक जिले के नेता ने कहा कि उनके जिले की 10 में से नौ सीटें जबरदस्ती राजद ने ले ली और इसका नतीजा यह हुआ कि उस जिले में गठबंधन सिर्फ एक सीट जीत पाया। नेताओं ने कहा कि कांग्रेस की जीती हुई सीटें छोड़ने या जीती हुई सीटों पर दोस्ताना लड़ाई होने की वजह से कांग्रेस को बड़ा नुकसान हुआ। इसके अलावा कई और बातें उन्होंने कहीं। गठबंधन का फैसला होने में देरी करने से भी नुकसान हुआ तो राहुल गांधी के दो महीने तक चुनाव प्रचार से दूर रहने का कारण भी नेताओं ने बताया। लेकिन जब उनकी बात पूरी हो गई तो कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम और प्रभारी महासचिव कृष्णा अल्लावरू ने नेताओं को वोट चोरी के खिलाफ अभियान चलाने के लिए तैयारी करने को कहा। नेता हैरान रह गए कि प्रदेश से लेकर जिला तक संगठन बनाने की बजाय वोट चोरी के खिलाफ लड़ने की बात कही जा रही है। ध्यान रहे बिहार में पिछले सात साल से प्रदेश कमेटी का गठन नहीं हुआ है।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo