शशि थरूर चाहते हैं कि पार्टी कार्रवाई करे

Categorized as राजनीति

केरल की तिरूवनंतपुरम सीट से कांग्रेस के सांसद शशि थरूर ने कांग्रेस नेतृत्व की परेशानी बढ़ाई है। अगले साल अप्रैल में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले थरूर की राजनीति कांग्रेस को नुकसान पहुंचा सकती है। वे लगातार कांग्रेस पार्टी से अलग लाइन पर बयान दे रहे हैं और कांग्रेस से दूरी भी बना रहे हैं। रविवार, 30 नवंबर को वे लगातार दूसरी बार कांग्रेस की ओर से बुलाई गई अहम बैठक में शामिल नहीं हुए। 30 नवंबर को संसद के शीतकालीन सत्र से पहले सोनिया गांधी ने रणनीतिक समूह की बैठक बुलाई थी, जिसमें थरूर ने हिस्सा नहीं लिया। उन्होंने कहा कि वे अपनी 90 साल की माताजी के साथ हैं। बुजुर्ग माताजी की सेवा करने से किसी को समस्या नहीं है। लेकिन बैठक में हिस्सा नहीं लेने का यह कारण किसी के गले नहीं उतरा। इससे पहले भी वे एसआईआर पर बुलाई गई बैठक में भी नहीं शामिल हुए थे।

अब कांग्रेस के नेता भी कहने लगे हैं कि शशि थरूर चाहते हैं कि पार्टी उनके खिलाफ कार्रवाई करे। अगर कांग्रेस कार्रवाई करती है और उनको पार्टी से निकालती है तो उनको लोकसभा की सीट से इस्तीफा नहीं देना होगा। अगर वे खुद छोड़ते हैं तो इस्तीफा देना होगा या कांग्रेस सदस्यता खत्म करने की अपील करेगी। पहले कहा जा रहा था कि वे इस्तीफा दे सकते हैं और लोकसभा के साथ साथ तिरुवनंतपुरम सीट पर उपचुनाव हो सकता है। यह प्रस्ताव अब भी विचाराधीन है। दूसरी ओर थरूर का कहना है कि वे कांग्रेस के खिलाफ नहीं बोल रहे हैं और न कांग्रेस छोड़ने के बारे में सोच रहे हैं। लेकिन अर्थव्यवस्था से लेकर कूटनीतिक तक उनके बयान कांग्रेस की लाइन से पूरी तरह अलग होते हैं। यह अनायास नहीं है। आखिर वे चौथी बार के सांसद हैं और उनके बयानों की भिन्नता चौथे कार्यकाल में ही दिखनी शुरू हुई है।


Previous News Next News

More News

अखिलेश का दांव या अपने पैर पर कुल्हाड़ी?

October 1, 2026

अखिलेश यादव ने पूरे देश को चौंकाया है। कम से कम जिन लोगों की राजनीति में रूचि है उनके लिए तो यह घनघोर हैरानी की बात थी कि अखिलेश ने रिलायंस समूह के प्रेसिडेंट परिमल नाथवानी के बेटे धनराज परिमल नाथवानी को अपनी पार्टी से राज्यसभा की टिकट दी। सोचें, यह कितनी हैरानी की बात…

चिराग पासवान क्यों इतने नाराज हैं

October 1, 2026

लोक जनशक्ति पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान इश तरह से बिहार की सरकार पर हमला कर रहे हैं, जैसे मुख्य विपक्षी पार्टी राजद के नेता तेजस्वी यादव भी नहीं कर रहे हैं। चिराग पासवान ने कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर यहां तक कहा कि उनको शर्म आ रही है कि वे…

शरद पवार की सरकार से अलग लाइन

October 1, 2026

शरद पवार ने सारी अटकलों पर विराम लगा दिया है। कम से कम अभी कुछ दिन के लिए यह चर्चा थम गई है कि पवार अपनी पार्टी का विलय सुनेत्रा पवार की पार्टी में कर सकते हैं। उन्होंने कहा है कि वे अपनी पार्टी का विलय नहीं करेंगे और किसी को जरुरत है तो वह…

पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद

October 1, 2026

पंजाब में आम आदमी पार्टी ने मनीष सिसोदिया को लेकर उठे विवाद को भले दूसरा रंग देने का प्रयास किया हो और इसे अपनी पार्टी की महिला नेता गायत्री बिश्नोई के मान सम्मान का मामला बनाया हो लेकिन यह तय है कि पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद बढ़ गया है। सिसोदिया और बिश्नोई…

निर्वाचन सदन को घेरेगा विपक्ष

October 1, 2026

नई दिल्ली। विपक्षी पार्टियों के गठबंधन ‘इंडिया’ ब्लॉक की बैठक में बुधवार को बड़ा फैसला हुआ। बैठक में शामिल पार्टियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की और इस्तीफा नहीं देने पर छह अक्टूबर को चुनाव आयोग के कार्यालय यानी नई दिल्ली के अशोक रोड पर स्थित निर्वाचन सदन का घेराव…

logo