हरियाणा में अभय चौटाला की राजनीति

Categorized as राजनीति

हरियाणा में चुनाव अभी बहुत दूर हैं। वहां 2029 के लोकसभा चुनाव के बाद विधानसभा चुनाव होगा। लेकिन अभी से नए राजनीतिक समीकरण बनने बिगड़ने शुरू हो गए हैं। ओमप्रकाश चौटाला का परिवार सक्रिय हो गया है। उनके नजदीकी लोगों का कहना है कि कांग्रेस के भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बाद जाट कांग्रेस को छोड़ेंगे। ध्यान रहे हुड्डा की उम्र 78 साल है। यह भी कहा जा रहा है कि पिछले तीन चुनावों से भाजपा को हराने में नाकाम रहने से भी जाट अब नए विकल्प की ओर देख रहे हैं। ध्यान रहे ओमप्रकाश चौटाला को जाटों ने इसलिए छोड़ा क्योंक हुड्डा ने सत्ता दिलाई। अगर हुड्डा सत्ता नहीं दिला सकते हैं तो जाट दूसरी पार्टी की ओर देखेंगे। 2019 के चुनाव में एक बड़े हिस्से ने दुष्यंत चौटाला की नई पार्टी का साथ दिया था।

तभी अब कहा जा रहा है कि ओमप्रकाश चौटाला परिवार को लग रहा है कि अगले चुनाव में उनके लिए मौका बन सकता है। तभी अभय चौटाला ने हरियाणा में यात्राएं और राजनीतिक कार्यक्रम शुरू कर दिए हैं। विधानसभा चुनाव के नतीजों से भी अभय चौटाला का हौसला बढ़ा है। विधानसभा में उनको चार फीसदी से ज्यादा वोट मिले और एक सीट भी मिली। दूसरी ओर दुष्यंत चौटाला की पार्टी को एक फीसदी भी वोट नहीं मिल सका, जबकि उससे पहले 2019 के चुनाव में उसे 14 फीसदी से ज्यादा वोट मिले थे। उसे एक भी सीट नहीं मिली। तभी अभय चौटाला सक्रिय हैं। बताया जा रहा है कि पिछले दिनों उनके सामने चौटाला परिवार की एकजुटता का प्रस्ताव आया था, जिसे उन्होंने खारिज कर दिया। उनका कहना था कि उनके भाई अजय चौटाला सहित पूरे परिवार ने और चाचा रंजीत चौटाला ने किसान आंदोलन का विरोध किया था और कृषि बिलों का समर्थन किया था। इसलिए उनसे एकता नहीं बनेगी। अभय चौटाला के नेतृत्व में इनेलो की ताकत बढ़ी तो कांग्रेस को समस्या होगी।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo