राजभवन का नाम लोकभवन करने से क्या होगा?

Categorized as राजनीति

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले सभी पार्टियां कुछ न कुछ ऐसा कर रही हैं, जिससे मीडिया का फोकस उनकी तरफ हो। सब अपना अपना एजेंडा स्थापित करना चाहते हैं। इसी बीच राजभवन ने भी एक फैसला किया है। अब कोलकाता में राजभवन को लोकभवन कहा जाएगा। राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने इसकी घोषणा की है। ध्यान रहे पिछले कई सालों से पश्चिम बंगाल में राज्यपालों द्वारा राजभवन को एक सामानांतर शक्ति केंद्र बनाने का प्रयास हो रहा है। मुख्यमंत्री सचिवालय नबन्ना के बरक्स राजभवन को एक केंद्र बनाया जा रहा है। ऐसा संदेश दिया जा रहा है कि बंगाल के लोग अपनी शिकायत राज्यपाल को भी कर सकते हैं।

ऐसा लग रहा है कि इसी प्रयास के तहत राजभवन का नाम लोकभवन किया गया है। हालांकि कई जानकार यह भी बता रहे हैं कि जैसे दिल्ली में राजपथ को कर्तव्य पथ किया गया या रेसकोर्स रोड को लोक कल्याण मार्ग किया गया उसी तर्ज पर राजभवन को लोकभवन किया गया है। लेकिन यह मामला इतना सीधा नहीं है। असल में पश्चिम बंगाल के लोगों को, जिसमें ‘भद्रलोक’ और ‘छोटोलोक’ दोनों शामिल हैं, उनको यह मैसेज दिया गया है कि जनता के लिए एक उम्मीद का केंद्र राजभवन भी है। ध्यान रहे राज्य के अलग अलग हिस्सों में होने वाली छोटी बड़ी घटनाओं में राज्यपाल जितने सक्रिय तरीके से शामिल होते हैं और सरकार से सवाल पूछते हैं उस प्रवृत्ति का विस्तार इस नए बदलाव में दिख रहा है। देखना है कि चुनाव में बंगाल के लोग इससे प्रभावित होते हैं या नहीं।


Previous News Next News

More News

अखिलेश का दांव या अपने पैर पर कुल्हाड़ी?

October 1, 2026

अखिलेश यादव ने पूरे देश को चौंकाया है। कम से कम जिन लोगों की राजनीति में रूचि है उनके लिए तो यह घनघोर हैरानी की बात थी कि अखिलेश ने रिलायंस समूह के प्रेसिडेंट परिमल नाथवानी के बेटे धनराज परिमल नाथवानी को अपनी पार्टी से राज्यसभा की टिकट दी। सोचें, यह कितनी हैरानी की बात…

चिराग पासवान क्यों इतने नाराज हैं

October 1, 2026

लोक जनशक्ति पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान इश तरह से बिहार की सरकार पर हमला कर रहे हैं, जैसे मुख्य विपक्षी पार्टी राजद के नेता तेजस्वी यादव भी नहीं कर रहे हैं। चिराग पासवान ने कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर यहां तक कहा कि उनको शर्म आ रही है कि वे…

शरद पवार की सरकार से अलग लाइन

October 1, 2026

शरद पवार ने सारी अटकलों पर विराम लगा दिया है। कम से कम अभी कुछ दिन के लिए यह चर्चा थम गई है कि पवार अपनी पार्टी का विलय सुनेत्रा पवार की पार्टी में कर सकते हैं। उन्होंने कहा है कि वे अपनी पार्टी का विलय नहीं करेंगे और किसी को जरुरत है तो वह…

पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद

October 1, 2026

पंजाब में आम आदमी पार्टी ने मनीष सिसोदिया को लेकर उठे विवाद को भले दूसरा रंग देने का प्रयास किया हो और इसे अपनी पार्टी की महिला नेता गायत्री बिश्नोई के मान सम्मान का मामला बनाया हो लेकिन यह तय है कि पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद बढ़ गया है। सिसोदिया और बिश्नोई…

निर्वाचन सदन को घेरेगा विपक्ष

October 1, 2026

नई दिल्ली। विपक्षी पार्टियों के गठबंधन ‘इंडिया’ ब्लॉक की बैठक में बुधवार को बड़ा फैसला हुआ। बैठक में शामिल पार्टियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की और इस्तीफा नहीं देने पर छह अक्टूबर को चुनाव आयोग के कार्यालय यानी नई दिल्ली के अशोक रोड पर स्थित निर्वाचन सदन का घेराव…

logo