सिद्धारमैया के पास ज्यादा विधायक हैं

Categorized as राजनीति

कर्नाटक में मुख्यमंत्री बदलने को लेकर चल रहे नाटक के बीच कांग्रेस आलाकमान इसे सुलझाने के लिए कुछ विकल्पों पर विचार कर रहा है। उनमें से एक विकल्प शक्ति परीक्षण का भी है। कहा जा रहा है कि कांग्रेस आधिकारिक रूप से विधायकों के बीच रायशुमारी करा सकती है। शक्ति परीक्षण का मतलब विधायकों की परेड कांग्रेस के पर्यवेक्षकों के सामने कराने का नहीं है, बल्कि विधाय़क दल की बैठक बुला कर रायशुमारी कराने का है। ध्यान रहे पहले छत्तीसगढ़ के मामले में भी कांग्रेस ने एक तरह से शक्ति परीक्षण कराया था, जब तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनकी सरकार के नंबर दो मंत्री टीएस सिंहदेव अपने अपने समर्थक विधायकों के साथ दिल्ली पहुंचे थे। उसमें बघेल की जीत हुई थी। हालांकि बाद में चुनाव से ठीक पहले सिंहदेव को उप मुख्यमंत्री बनाया गया लेकिन दोनों के झगड़े का असर यह हुआ कि 2023 के चुनाव में कांग्रेस बुरी तरह से हारी।

सो, उस तरह के शक्ति परीक्षण की बजाय कर्नाटक में आलाकमान पर्यवेक्षक भेज कर विधायकों की वोटिंग करा सकता है या उनकी राय ले सकता है। कहा जा रहा है कि उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार इसके लिए तैयार नहीं हो रहे हैं क्योंकि उनको पता है कि विधायकों की ज्यादा संख्या मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के साथ है। इसलिए वे बार बार 2023 में किए गए वादे की याद दिला रहे हैं। वे कह रहे हैं कि उस समय उनसे वादा किया गया था कि ढाई साल के बाद उनको सीएम बनाया जाएगा और सिद्धारमैया उस समय इसके लिए तैयार हुए थे। इसलिए कांग्रेस आलाकमान को सिद्धारमैया से बात करके उस वादे को पूरा कराना चाहिए। अगर विधायकों की परेड होती है या उनके बीच वोटिंग होती है तो सिद्धारमैया को बहुत ज्यादा वोट मिलेंगे। अगर इन दोनों में से ही चुनना होगा तो मल्लिकार्जुन खड़गे का परिवार भी सिद्धारमैया का साथ देगा। उनके साथ अहिंदा समीकऱण वाले ज्यादातर पिछड़े, दलित और मुस्लिम विधायक हैं। शिवकुमार के साथ वोक्कालिगा और अगड़ी जातियों के विधायकों के साथ साथ बहुत थोड़े से अन्य विधायक हैं।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo