जेपीसी को दिया जाएगा और समय

Categorized as राजनीति

पूरे देश में एक साथ चुनाव कराने के लिए लाए गए संविधान के 129वें संविधान संशोधन विधेयक पर संयुक्त संसदीय समिति यानी जेपीसी विचार कर रही है। इस जेपीसी की अध्यक्षता भाजपा के नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पीपी चौधरी कर रहे हैं। इस संयुक्त संसदीय समिति का कार्यकाल संसद के शीतकालीन सत्र में समाप्त हो रहा है। सत्र के आखिरी हफ्ते के पहले दिन यानी 15 दिसंबर को इसका कार्यकाल समाप्त हो जाएगा। लेकिन अभी इस समिति का बहुत काम बाकी है। जेपीसी अभी सलाह मशविरा करने की स्टेज में है और रिपोर्ट तैयार करने का समय नहीं आया है। इसलिए पीपी चौधरी ने कहा है कि वे जेपीसी के लिए समय विस्तार की मांग करेंगे। इसे अगले सत्र यानी फरवरी में होने वाले बजट सत्र के आखिरी हफ्ते तक का समय दिया जा सकता है। ध्यान रहे अगले साल की जनगणना और परिसीमन के बाद इस समिति की रिपोर्ट पर अमल की तैयारी होगी।

इस बीच खबर है कि विधि आयोग ने इस बिल का आकलन कर लिया है। उसने कहा है कि इस विधेयक के जरिए संविधान के बुनियादी ढांचे के सिद्धांत का कहीं भी उल्लंघन नहीं हो रहा है। इसके साथ ही यह भी कहा है कि इस विधेयक के जरिए संविधान के ऐसे किसी प्रावधान को नहीं बदला जा रहा है, जिसके लिए राज्यों की विधानसभाओं की मंजूरी की जरुरत हो। विधि आय़ोग ने कहा है कि संविधान के अनुच्छेद 368 के ऐसे प्रावधान नहीं बदले जा रहे हैं, जिसके लिए आधे राज्यों की विधानसभा से विधेयक को मंजूर कराने की जरुरत हो। इससे जेपीसी का काम आसान हो गया है। कहा जा रहा है कि सरकार को लग रहा है कि संविधान के बुनियादी ढांचे के उल्लंघर और राज्यों की मंजूरी के विषय पर यह मामला अदालत में जा सकता है। विधि आय़ोग की राय के बावजूद ऐसा हो सकता है। लेकिन अब सरकार के पास एक आधार होगा और जेपीसी को भी अपनी रिपोर्ट तैयार करने का एक आधार मिल गया है।


Previous News Next News

More News

अखिलेश का दांव या अपने पैर पर कुल्हाड़ी?

October 1, 2026

अखिलेश यादव ने पूरे देश को चौंकाया है। कम से कम जिन लोगों की राजनीति में रूचि है उनके लिए तो यह घनघोर हैरानी की बात थी कि अखिलेश ने रिलायंस समूह के प्रेसिडेंट परिमल नाथवानी के बेटे धनराज परिमल नाथवानी को अपनी पार्टी से राज्यसभा की टिकट दी। सोचें, यह कितनी हैरानी की बात…

चिराग पासवान क्यों इतने नाराज हैं

October 1, 2026

लोक जनशक्ति पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान इश तरह से बिहार की सरकार पर हमला कर रहे हैं, जैसे मुख्य विपक्षी पार्टी राजद के नेता तेजस्वी यादव भी नहीं कर रहे हैं। चिराग पासवान ने कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर यहां तक कहा कि उनको शर्म आ रही है कि वे…

शरद पवार की सरकार से अलग लाइन

October 1, 2026

शरद पवार ने सारी अटकलों पर विराम लगा दिया है। कम से कम अभी कुछ दिन के लिए यह चर्चा थम गई है कि पवार अपनी पार्टी का विलय सुनेत्रा पवार की पार्टी में कर सकते हैं। उन्होंने कहा है कि वे अपनी पार्टी का विलय नहीं करेंगे और किसी को जरुरत है तो वह…

पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद

October 1, 2026

पंजाब में आम आदमी पार्टी ने मनीष सिसोदिया को लेकर उठे विवाद को भले दूसरा रंग देने का प्रयास किया हो और इसे अपनी पार्टी की महिला नेता गायत्री बिश्नोई के मान सम्मान का मामला बनाया हो लेकिन यह तय है कि पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद बढ़ गया है। सिसोदिया और बिश्नोई…

निर्वाचन सदन को घेरेगा विपक्ष

October 1, 2026

नई दिल्ली। विपक्षी पार्टियों के गठबंधन ‘इंडिया’ ब्लॉक की बैठक में बुधवार को बड़ा फैसला हुआ। बैठक में शामिल पार्टियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की और इस्तीफा नहीं देने पर छह अक्टूबर को चुनाव आयोग के कार्यालय यानी नई दिल्ली के अशोक रोड पर स्थित निर्वाचन सदन का घेराव…

logo