संजय सिंह की अलग राजनीति

Categorized as राजनीति

बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल के बुरी तरह से हारने के बाद सोशल मीडिया में एक मीम बहुत लोकप्रिय हुआ, जिसमें संजय नाम के लोगों का मजाक बनाया गया है। कहा जा रहा है कि संजय राउत ने उद्धव ठाकरे को, संजय सिंह ने अरविंद केजरीवाल को और संजय यादव ने तेजस्वी यादव को डूबा दिया। हालांकि संजय सिंह के बारे में यह बात बहुत सही नहीं है क्योंकि अरविंद केजरीवाल उनकी या किसी की भी राय से काम नहीं करते हैं। वे अपने को सर्वज्ञ मानते हैं और समझते हैं कि उनको किसी से सलाह लेने की जरुरत नहीं है। वे जो कुछ भी करते हैं खुद करते हैं। उनके अलावा उनकी पार्टी के नेता जो काम करते हैं उसकी वे चर्चा भी नहीं करते हैं।

मिसाल के तौर पर उनकी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह पिछले कुछ दिनों से उत्तर प्रदेश में यात्रा कर रहे थे। उन्होंने अयोध्या से पदयात्रा शुरू की थी और प्रयागराज तक गए थे। शनिवार, 22 नवंबर को उनकी यात्रा प्रयागराज में समाप्त हुई। लेकिन उनकी इस यात्रा को लेकर अरविंद केजरीवाल ने न तो सोशल मीडिया में एक शब्द लिखा और न कहीं एक भी शब्द बोला। ऐसा लग रहा है कि संजय सिंह ने अपने दम पर यात्रा शुरू की थी। वे अगले साल के विधानसभा चुनाव से पहले अपने गृह प्रदेश उत्तर प्रदेश में अपना कुछ आधार बनाना चाहते हैं ताकि आगे की राजनीति चल सके।


Previous News Next News

More News

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए 3.15 लाख करोड़ रुपये मंजूर

July 31, 2026

सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना को 2030-31 तक बढ़ाने के साथ ही योजना के लिए 3.15 लाख करोड़ रुपये के वित्तीय परिव्यय को भी स्वीकृति प्रदान कर दी है। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बैठक के बाद यहां संवाददाता सम्मेलन में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शुक्रवार…

मोरक्को से स्पेन पहुंचने की कोशिश में अबतक 41 की मौत

July 31, 2026

मोरक्को की सीमा पार कर लगभग 50,000 प्रवासियों के स्पेन के स्यूटा क्षेत्र में घुसने के प्रयास के दौरान कम से कम 41 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। यह हादसा बड़ी संख्या में प्रवासियों के पहुंचने और बाड़ पार करते समय हुई भगदड़ के कारण हुआ। हालात बेकाबू होते…

तमिलनाडु उपचुनाव: मद्रास उच्च न्यायालय ने पांच सीटों पर उपचुनाव की रोक 24 अगस्त तक बढ़ायी

July 31, 2026

मद्रास उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को तमिलनाडु की पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव कराने पर लगायी गयी रोक को 24 अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया। उच्च न्यायालय ने इन सीटों से चुनाव जीतने वाले उम्मीदवारों के खिलाफ दायर चुनावी याचिकाओं के निपटारे तक इस स्थगन को आगे बढ़ाया है। इससे पहले 10 जुलाई को…

अंकित शर्मा हत्याकांड में अदालत के फैसले से हुई न्याय की जीत : सूद

July 31, 2026

दिल्ली के मंत्री आशीष सूद ने वर्ष 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों के दौरान आईबी कर्मचारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में ताहिर हुसैन और चार अन्य दोषियों को कड़कड़डूमा अदालत द्वारा आजीवन कारावास की सजा सुनाये जाने का स्वागत किया है। श्री सूद ने शुक्रवार को कहा कि यह फैसला कानून के शासन…

अरुणाचल ने ईभविष्य पेंशन सिस्टम शुरू किया

July 31, 2026

अरुणाचल प्रदेश सरकार ने डिजिटल गवर्नेंस को मज़बूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए ‘ई भविष्य’ पेंशन मंज़ूरी और ट्रैकिंग सिस्टम’ शुरू किया है। यह एक कागज रहित प्लेटफ़ॉर्म है जिसे पेंशन प्रोसेस को आसान बनाने और सरकारी कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाले लाभ समय पर पहुँचाने के लिए डिज़ाइन…

logo