चंडीगढ़ पर नियंत्रण का प्रयास

Categorized as राजनीति

केंद्र सरकार ने भले सफाई दे दी है कि चंडीगढ़ पर अपना नियंत्रण बनाने का उसका कोई इरादा नहीं है और इस बार संसद सत्र में इसका कोई बिल नहीं आने वाला है। लेकिन सरकार की मंशा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। अगर सरकार को इस सत्र में चंडीगढ़ को लेकर बिल नहीं लाना है तो फिर क्यों सत्र से पहले संभावित विधेयकों की सूची में चंडीगढ़ का विधेयक था? क्या वह अनजाने में शामिल हो गया था? यह भी सवाल है कि अगर सरकार ने विधेयक नहीं बनाया है तो जाने या अनजाने में वह कैसे संसद में पेश किए जाने वाले विधेयकों की सूची में आ सकता है? गौरतलब है कि पिछले दिनों संसद के शीतकालीन सत्र में पेश होने वाले संभावित विधेयकों की सूची आई थी, जिसमें एक विधेयक चंडीगढ़ को लेकर भी है, जिसमें वहां संविधान के अनुच्छेद 240 को लागू करने का प्रावधान है।

अनुच्छेद 240 के तहत बिना विधानसभा वाले केंद्र शासित प्रदेशों के कामकाज की सीधी निगरानी करती है। नियुक्तियों से लेकर दूसरे तमाम नियम केंद्र के लागू होते हैं। चंडीगढ़ इसका अपवाद है। पिछले कुछ समय से केंद्र सरकार चंडीगढ़ में परोक्ष रूप से दखल बढ़ा रही है। जैसे कुछ समय पहले ही नियम लागू किया गया कि चंडीगढ़ में कई नियुक्तियों में पंजाब सरकार की सेवा शर्तों की बजाय केंद्र सरकार की सेवा शर्तें लागू होंगी। गौरतलब है कि केंद्र सरकार अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए बने एगमुट कैडर के अधिकारियों के लिए जो नियम लागू करती है वह चंडीगढ़ में कई नियुक्तियों में लागू होने लगा है। पहले चंडीगढ़ में केंद्र सरकार के नियम चलते थे लेकिन 1991 में इसे बदल दिया गया था और पंजाब सरकार के नियम लागू हो गए थे। अब फिर से केंद्र के नियम लागू करने और अनुच्छेद 240 के दायरे में लाने की खबरों से पंजाब में बड़ी नाराजगी हो गई है।


Previous News Next News

More News

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए 3.15 लाख करोड़ रुपये मंजूर

July 31, 2026

सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना को 2030-31 तक बढ़ाने के साथ ही योजना के लिए 3.15 लाख करोड़ रुपये के वित्तीय परिव्यय को भी स्वीकृति प्रदान कर दी है। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बैठक के बाद यहां संवाददाता सम्मेलन में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शुक्रवार…

मोरक्को से स्पेन पहुंचने की कोशिश में अबतक 41 की मौत

July 31, 2026

मोरक्को की सीमा पार कर लगभग 50,000 प्रवासियों के स्पेन के स्यूटा क्षेत्र में घुसने के प्रयास के दौरान कम से कम 41 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। यह हादसा बड़ी संख्या में प्रवासियों के पहुंचने और बाड़ पार करते समय हुई भगदड़ के कारण हुआ। हालात बेकाबू होते…

तमिलनाडु उपचुनाव: मद्रास उच्च न्यायालय ने पांच सीटों पर उपचुनाव की रोक 24 अगस्त तक बढ़ायी

July 31, 2026

मद्रास उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को तमिलनाडु की पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव कराने पर लगायी गयी रोक को 24 अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया। उच्च न्यायालय ने इन सीटों से चुनाव जीतने वाले उम्मीदवारों के खिलाफ दायर चुनावी याचिकाओं के निपटारे तक इस स्थगन को आगे बढ़ाया है। इससे पहले 10 जुलाई को…

अंकित शर्मा हत्याकांड में अदालत के फैसले से हुई न्याय की जीत : सूद

July 31, 2026

दिल्ली के मंत्री आशीष सूद ने वर्ष 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों के दौरान आईबी कर्मचारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में ताहिर हुसैन और चार अन्य दोषियों को कड़कड़डूमा अदालत द्वारा आजीवन कारावास की सजा सुनाये जाने का स्वागत किया है। श्री सूद ने शुक्रवार को कहा कि यह फैसला कानून के शासन…

अरुणाचल ने ईभविष्य पेंशन सिस्टम शुरू किया

July 31, 2026

अरुणाचल प्रदेश सरकार ने डिजिटल गवर्नेंस को मज़बूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए ‘ई भविष्य’ पेंशन मंज़ूरी और ट्रैकिंग सिस्टम’ शुरू किया है। यह एक कागज रहित प्लेटफ़ॉर्म है जिसे पेंशन प्रोसेस को आसान बनाने और सरकारी कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाले लाभ समय पर पहुँचाने के लिए डिज़ाइन…

logo