पीके का तमिलनाडु अभियान शुरू

Categorized as राजनीति

प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी बुरी तरह से बिहार विधानसभा का चुनाव हारी है। उसे ए भी सीट नहीं मिली और सिर्फ साढ़े तीन फीसदी वोट मिले हैं। दो तीन को छोड़ कर लगभग सभी की जमानत जब्त हो गई। उसके बाद प्रशांत किशोर ने भितिहरवा के गांधी आश्रम में एक दिन का उपवास किया और लड़ाई जारी रखने का ऐलान किया। अब कहा जा रहा है कि वे एक बार फिर चुनाव प्रबंधन वाले काम में सक्रिय हो गए हैं। उन्होंने तमिलनाडु में फिल्म स्टार विजय के लिए प्रचार अभियान शुरू किया है। गौरतलब है कि बिहार में पार्टी बनाने के दौरान ही उन्होंने विजय के चुनाव प्रबंधन का जिम्मा स्वीकार किया था। बाद में बिहार के अभियान में खर्च के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा था कि वे एक दो राज्य में चुनाव प्रबंधन का काम कर लेंगे तो उनके पर्याप्त पैसे मिल जाएंगे।

बहरहाल, इधर बिहार का चुनाव खत्म हुआ और उधर तमिलनाडु में फिल्म स्टार विजय की पार्टी टीवीके का अभियान शुरू हो गया। करूर में भगदड़ के बाद लो प्रोफाइल चल रहे विजय ने एक बड़ी रैली की है, जिसमें मुख्यमंत्री एमके स्टालिन को निशाना बनाया है। विजय ने स्टालिन की सरकार को सिंडिकेट ऑफ डकैत कहा है। इस तरह उन्होंने साफ कर दिया है कि भ्रष्टाचार के आरोप लगा कर वे तमिलनाडु का चुनाव लड़ेंगे। जिस तरह के जुमले उन्होंने अपनी रैली में बोले हैं उन पर प्रशांत किशोर की छाप है। ध्यान रहे डीएमके और अन्ना डीएमके दोनों ने बारी बारी से तमिलनाडु में शासन किया है। कांग्रेस वहां डीएमके के साथ है तो भाजपा अन्ना डीएमके के साथ। सो, कोई भी पार्टी भ्रष्टाचार का मुद्दा उतने प्रभावी तरीके से नहीं उठा सकती है, जैसे विजय उठा सकते हैं। इसलिए वे भ्रष्टाचार के मुद्दे पर ही लड़ने के लिए आगे बढ़े हैं।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo