डीकेएस आर-पार की लड़ाई के मूड में

Categorized as राजनीति

कर्नाटक के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार इस बार आर या पार की लड़ाई के मूड में हैं। इसका संकेत उन्होंने एक पुराने कांग्रेस नेता के साथ बातचीत में दिया, जिनके साथ उनके संबंध 40 साल के हैं। उनके पुराने साथी ने उनसे पूछा कि वे मुख्यमंत्री बनने की अपनी मांग को किस हद तक ले जाएंगे। इसके जवाब में डीकेएस ने कहा कि इस बार लड़ाई निर्णायक होगी। दिलचस्प बात यह है कि डीके शिवकुमार इस बार अपनी मांग को सिर्फ निजी नहीं बता रहे हैं, बल्कि उनका कहना है कि पूरे कर्नाटक में सिद्धारमैया को लेकर नाराजगी है और अगर उनको नहीं हटाया गया तो कांग्रेस को अगले चुनाव में भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। छत्तीसगढ़ में इसी तरह का विवाद भूपेश बघेल और टीएस सिंहदेव के बीच हुआ था और सत्ता परिवर्तन नहीं होने का भारी नुकसान कांग्रेस को हुआ। कांग्रेस ने 2018 में जीती 68 में से 33 सीटें गंवा दी। वह 35 सीटों पर सिमट गई।

इसी तरह का नुकसान शिवकुमार कर्नाटक में भी बता रहें हैं। उनका कहना है कि व्यापक हिंदू समाज भाजपा के साथ एकजुट हो रहा है। छत्तीसगढ़ में ऐसा ही हुआ था। कांग्रेस के वोट में एक फीसदी की कमी आई थी लेकिन भाजपा का वोट 14 फीसदी बढ़ा था, जिससे उसको 2018 के मुकाबले 39 सीटें ज्यादा मिलीं। सोनिया और राहुल गांधी कर्नाटक का फैसला करने में जितनी देरी करेंगे, नुकसान उतना ज्यादा होगा। ध्यान रहे पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कह दिया है कि उनके पास कहने को कुछ नहीं है और पार्टी आलाकमान फैसला करेगा। वे कांग्रेस अध्यक्ष हैं और इस नाते खुद आलाकमान हैं। लेकिन उनका इशारा असली आलाकमान यानी सोनिया और राहुल गांधी की ओर था। तभी इसके भी मायने निकाले जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि खड़गे खुद दावेदार हैं। ध्यान रहे उनकी दिली तमन्ना कर्नाटक का मुख्यमंत्री बनने की रही है। बहरहाल, एक खबर यह भी है कि आलाकमान संतुलन के लिए सिद्धारमैया और शिवकुमार दोनों की बजाय किसी तीसरे नेता को कमान देने के लिए इन दोनों को मनाने में लगा है।


Previous News Next News

More News

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए 3.15 लाख करोड़ रुपये मंजूर

July 31, 2026

सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना को 2030-31 तक बढ़ाने के साथ ही योजना के लिए 3.15 लाख करोड़ रुपये के वित्तीय परिव्यय को भी स्वीकृति प्रदान कर दी है। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बैठक के बाद यहां संवाददाता सम्मेलन में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शुक्रवार…

मोरक्को से स्पेन पहुंचने की कोशिश में अबतक 41 की मौत

July 31, 2026

मोरक्को की सीमा पार कर लगभग 50,000 प्रवासियों के स्पेन के स्यूटा क्षेत्र में घुसने के प्रयास के दौरान कम से कम 41 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। यह हादसा बड़ी संख्या में प्रवासियों के पहुंचने और बाड़ पार करते समय हुई भगदड़ के कारण हुआ। हालात बेकाबू होते…

तमिलनाडु उपचुनाव: मद्रास उच्च न्यायालय ने पांच सीटों पर उपचुनाव की रोक 24 अगस्त तक बढ़ायी

July 31, 2026

मद्रास उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को तमिलनाडु की पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव कराने पर लगायी गयी रोक को 24 अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया। उच्च न्यायालय ने इन सीटों से चुनाव जीतने वाले उम्मीदवारों के खिलाफ दायर चुनावी याचिकाओं के निपटारे तक इस स्थगन को आगे बढ़ाया है। इससे पहले 10 जुलाई को…

अंकित शर्मा हत्याकांड में अदालत के फैसले से हुई न्याय की जीत : सूद

July 31, 2026

दिल्ली के मंत्री आशीष सूद ने वर्ष 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों के दौरान आईबी कर्मचारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में ताहिर हुसैन और चार अन्य दोषियों को कड़कड़डूमा अदालत द्वारा आजीवन कारावास की सजा सुनाये जाने का स्वागत किया है। श्री सूद ने शुक्रवार को कहा कि यह फैसला कानून के शासन…

अरुणाचल ने ईभविष्य पेंशन सिस्टम शुरू किया

July 31, 2026

अरुणाचल प्रदेश सरकार ने डिजिटल गवर्नेंस को मज़बूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए ‘ई भविष्य’ पेंशन मंज़ूरी और ट्रैकिंग सिस्टम’ शुरू किया है। यह एक कागज रहित प्लेटफ़ॉर्म है जिसे पेंशन प्रोसेस को आसान बनाने और सरकारी कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाले लाभ समय पर पहुँचाने के लिए डिज़ाइन…

logo