बिहार एनडीए में अविश्वास खत्म नहीं हो रहा

Categorized as राजनीति

चुनाव से पहले बिहार में एनडीए की सहयोगी पार्टियों के बीच जो अविश्वास था वह इतने बड़े जनादेश के बाद भी खत्म नहीं हो रहा है। चुनाव से पहले कहा जा रहा था कि चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी को भाजपा और जदयू दोनों ने मिल कर सबसे मुश्किल सीटें दी हैं। उनको 29 में से 20 सीटें ऐसी दी गई थीं, जिन पर पिछली बार राजद की जीत हुई थी औऱ वह बहुत मजबूत थी। उपेंद्र कुशवाहा को भी मुश्किल सीटें दिए जाने की चर्चा थी। चुनाव के नतीजे आने के बाद नए सिरे से अविश्वास फैला है। कम अंतर से हार जीत वाली सीटों को लेकर सबसे ज्यादा विवाद हुआ है। यह हैरानी की बात है कि भारतीय जनता पार्टी के समर्थक और उनका इकोसिस्टम सोशल मीडिया में प्रचार कर रहा है कि भाजपा के छह उम्मीदवार कम अंतर से हारे हैं और इसके पीछे कोई साजिश है। कहा जा रहा है कि वोटों की गिनती के दौरान जनता दल यू ने प्रशासन की मदद से यह भरपूर प्रयास किया कि वह सबसे बड़ी पार्टी बने।

यहां तक कहा जा रहा है कि रामगढ़ सीट पर बहुजन समाज पार्टी के पिंटू यादव सिर्फ 30 वोट से जीते। उन्होंने भाजपा के अशोक सिंह को हराया। नतीजों के बाद जदयू के नेताओं ने पिंटू यादव से संपर्क किया और पार्टी में शामिल होकर मंत्री बनने का प्रस्ताव दिलाया। भाजपा के नेती दबी जुबान में कह रहे हैं कि डिजाइन के तहत रामगढ़ में भाजपा को हरवाया गया। इसी तरह राजद से ज्यादा भाजपा के इकोसिस्टम के जरिए यह बात फैलाई जा रही है कि जनता दल यू के राधाचरण साह संदेश सीट पर सिर्फ 27 वोट से कैसे जीते? वहां साढ़े तीन सौ पोस्टल बैलेट रद्द किया गया था। इसी तरह जनता दल यू के उम्मीदवार चेतन आनंद नबीनगर से 112 वोट से जीते। इन उदाहऱणों के आधार पर कहा जा रहा है कि प्रशासन की मदद से जनता दल यू ने नजदीकी मुकाबले वाली सीटों पर अपने उम्मीदवारों को जिताया, जबकि ऐसी ही सीटों पर भाजपा को हरवा दिया।


Previous News Next News

More News

वंदे मातरम पर ‘इंडिया’ ब्लॉक में मतभेद

September 13, 2026

कांग्रेस पार्टी ने अचानक वंदे मातरम को बड़ा मुद्दा बना दिया है और इस पर टकराव पैदा कर रही है। यह अचानक हुआ इसलिए लग रहा है क्योंकि संसद के मानसून सत्र में कांग्रेस इस पर अपनै स्टैंड स्पष्ट करने से बच रही थी। कांग्रेस के नेता इस बात से खुश थे कि जंतर मंतर…

केजरीवाल, पंकज गुप्ता और एनडी गुप्ता

September 13, 2026

भारत में राजनीति को जाति के स्टीरियोटाइप में देखा जाता है। जब भी किसी पार्टी के संगठन के पदाधिकारियों की घोषणा होती है तो देखा जाता है कि उसमें जातीय समीकरण का कितना ध्यान रखा गया है। ऐसे की सरकार के मंत्रियों के चयन में भी सामाजिक, क्षेत्रीय संतुलन की बात होती है। हर जाति…

टकराव की राजनीति बढ़ा रहे हैं केजरीवाल

September 13, 2026

आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल इन दिनों पूरी तरह से पंजाब की राजनीति में लगे हैं। वे रैलियां और चुनावी कार्यक्रम कर रहे हैं और साथ साथ टिकट बंटवारे से लेकर चुनावी रणनीति बनाने में भी लगे हैं। राघव चड्ढा और उनसे भी ज्यादा संदीप पाठक के पार्टी छोड़ने के बाद केजरीवाल पर…

धीरेंद्र शास्त्री ने भाजपा का नुकसान कर दिया

September 13, 2026

पश्चिम बंगाल में सरकार बनने के बाद बड़े धूमधड़ाके से बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री बंगाल पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी की सरकार थी तो उनको राज्य में नहीं आने दिया जाता था। उन्होंने यह भी कहा कि अब सरकार बदल गई है और लोगों का मन बदलना चाहिए। सोचें, बंगाल में लोगों…

आर्थिक विकासः इतने बंटे हुए क्यों हैं अहसास!

September 13, 2026

लोग यह पूछने लगे हैं कि अगर तेज गति से आर्थिक वृद्धि दर्ज हो रही है, तो वह आम जिंदगी में महसूस क्यों नहीं हो रही है? आंकड़ों की साख का सवाल तो पुराना है, मगर ताजा बहस के क्रम में आम तजुर्बे के खिलाफ आए आंकड़ों पर सरल, लेकिन कहीं अधिक महत्त्वपूर्ण सवाल उठाए…

logo