भाजपा-जदयू में बड़ा बनने की होड़

Categorized as राजनीति

यह कमाल की बात है, जिसे बिहार के सत्तारूढ़ गठबंधन की दोनों बड़ी पार्टियां यानी भाजपा और जदयू के नेता स्वीकार नहीं कर रहे हैं लेकिन यह हकीकत है कि दोनों में बड़ा बनने की होड़ है, जो पहले दिन से शुरू हो गई है। विधायकों की संख्या के लिहाज से भाजपा सबसे बड़ी पार्टी है। उसे जदयू से चार सीटें ज्यादा मिली हैं। इस आंकड़े के आधार पर चुनाव के बाद से यह खबर खूब चली कि भाजपा अपना मुख्यमंत्री बनाएगी। इसके बाद यह भी अफवाह यहां वहां फैलाई गई कि भाजपा और जनता दल यू में ढाई-ढाई साल की सत्ता साझेदारी का समझौता हुआ है यानी नीतीश कुमार ढाई साल के बाद सत्ता छोड़ देंगे। इसके बाद स्पीकर और गृह मंत्रालय को लेकर खबरें चलीं। कहा गया कि जदयू ने स्पीकर का दावा इसलिए पेश किया है ताकि उसे गृह नहीं छोड़ना पड़े। लेकिन  भाजपा के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को गृह मंत्रालय मिल गया तो यह प्रचार है कि जदयू स्पीकर के लिए अड़ी है और दामोदर रावत का नाम उसने आगे किया है। दूसरी ओर भाजपा की तरफ से नौ बार के विधायक प्रेम कुमार का नाम है। हालांकि प्रेम कुमार के इलाके से ही आने वाले दूसरे चंद्रवंशी नेता को भाजपा ने मंत्री बनवा दिया है।

बहरहाल, असली राजनीतिक खबर इनमें से कोई नहीं है। असली खबर यह है कि भाजपा और जनता दल यू में बड़ा बनने की होड़ है। जदयू की ओर से प्रयास हो रहा है कि किसी तरह से उसके विधायकों की संख्या बढ़ाई जाए ताकि जदयू सबसे बड़ी पार्टी बन जाए। इसके लिए जदयू ने अपने कोटे के सात मंत्री पद खाली रखे हैं। पिछले दिनों बहुजन समाज पार्टी के इकलौते विधायक पिंटू यादव से संपर्क किया गया था। वे सिर्फ 30 वोट से जीते हैं। उनको पैसे और मंत्री पद का ऑफर दिया गया। लेकिन उन्होंने मना कर दिया। असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी के चार विधायकों से संपर्क करने की भी खबर है और यह भी कहा जा रहा है कि अपनी पार्टी आईआईपी बना कर लड़े और जीते आईपी गुप्ता से भी जदयू के नेताओं ने संपर्क किया है। कहा जा रहा है कि अगर बसपा और आईआईपी के एक एक विधायक और एमआईएम के चार विधायक आ जाएं तो जदयू की संख्या 91 हो जाएगी और वह भाजपा से बड़ी पार्टी हो जाएगी।

पटना में यह भी खबर है कि कांग्रेस के कुछ विधायकों से भी जदयू के नेताओं ने संपर्क किया है। लेकिन वहां दल बदल कानून का खतरा है। इस समय कोई विधायक इस्तीफा देने को तैयार नहीं है। हालांकि कांग्रेस के कुछ विधायक तैयार बताए जा रहे हैं लेकिन वे स्पीकर के चुनाव का इंतजार कर रहे हैं। अगर स्पीकर जनता दल यू का तो हो उनको उम्मीद है कि कुछ साल सदस्यता बची रह जाएगी और उसके बाद उपचुनाव लड़ लेंगे। भाजपा को इसकी खबर है। इसलिए वह भी टूट सकने वाले संभावित विधायकों पर नजर रखे हुए है। साथ ही स्पीकर का पद अपने पास रखना चाहती है। स्पीकर भाजपा का रहा तो दूसरी पार्टियों के विधायकों में टूट की संभावना कम हो जाएगी। जदयू को सबसे बड़ी पार्टी बनाने के प्रयास में एक दिलचस्प अफवाह यह उडी थी कि तेजस्वी यादव को छोड़ कर उनके बाकी सभी 24 विधायक जदयू में जा रहे हैं। कहा गया कि जैसे पिछली विधानसभा में नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री रहते एमआईएम के चार विधायकों को राजद में शामिल करवा कर उसको विधानसभा की सबसे बड़ी पार्टी बनवाया था उसी तरह इस बार राजद अपने विधायकों को भेज कर जदयू को सबसे बड़ी पार्टी बनवाएगी। हालांकि तुरंत ही इन अफवाहों का खंडन हो गया।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo