मनसे की ज्यादतियों का जवाब उद्धव को देना होगा

Categorized as राजनीति

महाराष्ट्र में राज ठाकरे पूरी तरह से पस्त पड़े थे। भाजपा उनका इस्तेमाल करती थी लेकिन कभी ताकतवर नहीं बनाया। लेकिन उद्धव ठाकरे ने उनको पुनर्जीवित कर दिया है। बृहन्नमुंबई महानगरपालिका यानी बीएमसी का चुनाव जीतने के लिए उद्धव ठाकरे बेचैन हैं और उनको लग रहा है कि बिना राज ठाकरे के वे यह चुनाव नहीं जीत पाएंगे। राज ठाकरे के लिए वे कांग्रेस को छोड़ने के लिए भी तैयार हैं, जबकि मुंबई में कांग्रेस के पास राज ठाकरे की मनसे से ज्यादा वोट हैं। बहरहाल, उद्धव ठाकरे ने अपने चचेरे भाई के साथ तालमेल की बात आगे बढ़ा दी है और उसके साथ ही राज ठाकरे के गुंडों ने मराठी मानुष की श्रेष्ठता के नाम पर हिंदी भाषी लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी है। इसके कई वीडियो पिछले दिनों वायरल हुआ।

इस सिलसिले में ताजा मामला वाशी का है, जहां एक कंपनी के प्रमुख को मनसे के लोगों ने इसलिए पीटा क्योंकि उसने एक मराठी महिला को समय पर ऑफिस आने के लिए कहा था। रमेश शुक्ला नाम के बॉस ने महिला कर्मचारी को समय पर आने को कहा तो उस महिला ने जवाब दिया कि वह मराठी है और यहां उसकी चलेगी किसी बाहरी की नहीं। इसके बाद उसने मनसे के लोगों से इसकी शिकायत की और उन्होंने रमेश शुक्ला के साथ मारपीट की और माफी मंगवाई। सोशल मीडिया में इसका वीडियो वायरल होने के बाद बहुत तीखी प्रतिक्रिया हुई है। लोग राज ठाकरे से ज्यादा उद्धव ठाकरे से जवाब मांग रहे हैं।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo