ज्योतिष की सलाह पर शपथ का समय

Categorized as राजनीति

नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। लेकिन यह पहली बार हुआ कि ज्योतिष के हिसाब से उनकी शपथ का समय बदला। पहले नीतीश कुमार को गांधी मैदान में दिन में एक बजे शपथ लेनी थी। लेकिन बाद में उसे बदल कर साढ़े 11 बजे कर दिया गया। राजभवन की ओर से जो निमंत्रण पत्र  भेजा गया उसमें एक बजे का समय दिया गया था। बड़ी संख्या में लोगों को एक बजे का निमंत्रण मिल गया। बताया जा रहा है कि बाद में किसी ज्योतिष ने कहा कि एक बजे का समय ठीक नहीं है। ज्योतिष के हिसाब से साढ़े 11 बजे का समय तय किया गया।

जब समय बदला तो दोबारा कार्ड छपवाने का समय नहीं था। तभी जो कार्ड बाद में भेजे जाने थे उनमें पेन से एक बजे का समय काटा गया और उसकी जगह साढ़े 11 बजे का समय लिखा गया। इतना ही नहीं ज्योतिष ने सलाह दी कि शपथ साढ़े 11 बजे से शुरू होनी चाहिए और 11 बज कर 50 मिनट तक समाप्त हो जाना चाहिए। यानी शपथ के लिए सिर्फ 20 मिनट का विंडो था। तभी पहले कहा जा रहा था कि इस अवधि में मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री की शपथ हो जाए तब भी ठीक है। लेकिन बाद में रास्ता निकाला गया कि मुख्यमंत्री और दोनों उप मुख्यमंत्रियों की शपथ के बाद मंत्रियों को पांच-पांच के बैच में शपथ दिलाई गई और इस तरह 11 बज कर 50 मिनट के विंडो में शपथ का काम पूरा किया गया।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo