नीतीश सरकार में क्षेत्रीय असंतुलन

Categorized as राजनीति

कहा तो जा रहा है कि बहुत सोच विचार कर नीतीश कुमार की सरकार का गठन हुआ है। यह भी कहा जा रहा है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एक दिन पहले बुधवार, 19 नवंबर की शाम को पटना आ गए थे और देर रात तक माथापच्ची करके उन्होंने मंत्रिमंडल तय कराया। लेकिन इसमें बड़ा भारी क्षेत्रीय असंतुलन दिख रहा है। सबसे बड़ा असंतुलन तो यह है कि बिहार के दूसरे सबसे बड़े जिले पूर्वी चंपारण का कोई मंत्री नहीं बना, जबकि पूर्वी चंपारण की 12 में से 11 सीटें एनडीए ने जीती है, जिसमें से नौ अकेले भाजपा ने जीती है। फिर भी भाजपा ने पूर्वी चंपारण से किसी को मंत्री नहीं बनाया। जनता दल यू ने भी अपने दो विधायकों में से किसी को मंत्री नहीं बनाया। इसी तरह मिथिलांचल का प्रतिनिधित्व बहुत कम हो गया। भाजपा ने अपने 14 मंत्रियों में से सिर्फ एक मंत्री बनाया खजौली के अरुण प्रसाद को।

इसके बरक्स भाजपा ने पश्चिम चंपारण के नौ में से एक मंत्री बनाया और मुजफ्फरपुर से तो भाजपा ने दो मंत्री बना दिए। इसी तरह सारण का भी असंतुलन दिख रहा है। सारण से भाजपा ने दो और जदयू ने एक मंत्री बनाया। पटना जिले से भी भाजपा ने दो मंत्री बनाए। भाजपा और जदयू ने अपने सबसे कमजोर इलाकों पर ज्यादा ध्यान दिया है। मगध और शाहबाद को इस बार पर्याप्त प्रतिनिधित्व दिया गया है। इसी तरह पूर्वांचल और अंग प्रदेश को भी पर्याप्त महत्व मिला है। दोनों उप मुख्यमंत्री मुंगेर यानी अंग प्रदेश के हैं और केंद्र सरकार के दोनों कैबिनेट मंत्री भी इसी क्षेत्र से आते हैं। वैसे अभी 10 मंत्री पद खाली रखे गए हैं और अगरे विस्तार में इस असंतुलन को दूर किया जा सकता है।


Previous News Next News

More News

वंदे मातरम पर ‘इंडिया’ ब्लॉक में मतभेद

September 13, 2026

कांग्रेस पार्टी ने अचानक वंदे मातरम को बड़ा मुद्दा बना दिया है और इस पर टकराव पैदा कर रही है। यह अचानक हुआ इसलिए लग रहा है क्योंकि संसद के मानसून सत्र में कांग्रेस इस पर अपनै स्टैंड स्पष्ट करने से बच रही थी। कांग्रेस के नेता इस बात से खुश थे कि जंतर मंतर…

केजरीवाल, पंकज गुप्ता और एनडी गुप्ता

September 13, 2026

भारत में राजनीति को जाति के स्टीरियोटाइप में देखा जाता है। जब भी किसी पार्टी के संगठन के पदाधिकारियों की घोषणा होती है तो देखा जाता है कि उसमें जातीय समीकरण का कितना ध्यान रखा गया है। ऐसे की सरकार के मंत्रियों के चयन में भी सामाजिक, क्षेत्रीय संतुलन की बात होती है। हर जाति…

टकराव की राजनीति बढ़ा रहे हैं केजरीवाल

September 13, 2026

आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल इन दिनों पूरी तरह से पंजाब की राजनीति में लगे हैं। वे रैलियां और चुनावी कार्यक्रम कर रहे हैं और साथ साथ टिकट बंटवारे से लेकर चुनावी रणनीति बनाने में भी लगे हैं। राघव चड्ढा और उनसे भी ज्यादा संदीप पाठक के पार्टी छोड़ने के बाद केजरीवाल पर…

धीरेंद्र शास्त्री ने भाजपा का नुकसान कर दिया

September 13, 2026

पश्चिम बंगाल में सरकार बनने के बाद बड़े धूमधड़ाके से बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री बंगाल पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी की सरकार थी तो उनको राज्य में नहीं आने दिया जाता था। उन्होंने यह भी कहा कि अब सरकार बदल गई है और लोगों का मन बदलना चाहिए। सोचें, बंगाल में लोगों…

आर्थिक विकासः इतने बंटे हुए क्यों हैं अहसास!

September 13, 2026

लोग यह पूछने लगे हैं कि अगर तेज गति से आर्थिक वृद्धि दर्ज हो रही है, तो वह आम जिंदगी में महसूस क्यों नहीं हो रही है? आंकड़ों की साख का सवाल तो पुराना है, मगर ताजा बहस के क्रम में आम तजुर्बे के खिलाफ आए आंकड़ों पर सरल, लेकिन कहीं अधिक महत्त्वपूर्ण सवाल उठाए…

logo