मसूद का नया मोर्चा अखिलेश के खिलाफ

Categorized as राजनीति

कांग्रेस पार्टी और प्रादेशिक सहयोगियों के बीच शह मात का खेल चल रहा है। उस खेल का एक मैदान उत्तर प्रदेश भी है। सोशल मीडिया में यह मजाक चल रहा है कि बिहार में तेजस्वी यादव को निपटाने के बाद कांग्रेस का अगला मोर्चा उत्तर प्रदेश है। हो सकता है कि यह एक मनोवैज्ञानिक खेल है, जिसका मकसद कांग्रेस को अलग थलग करना हो लेकिन धारणा के स्तर पर यह प्रचारित किया जा रहा है कि राहुल गांधी को प्रादेशिक पार्टियां पसंद नहीं हैं और वे उन सबको खत्म करके पूरे देश में भाजपा बनाम कांग्रेस की लड़ाई बनाना चाहते हैं। इस लड़ाई का चैंपियन पहले से राहुल को बनाया जा रहा है। यह धारणा स्थापित कर दी गई है कि भाजपा के खिलाफ सिर्फ कांग्रेस और राहुल गांधी ही लड़ सकते हैं। हो सकता है कि कांग्रेस प्रादेशिक पार्टियों को निपटाने के आरोप सही नहीं हों लेकिन पार्टिया संशकित हैं।

बहरहाल, बिहार के बाद उत्तर प्रदेश में सपा बनाम कांग्रेस का माहौल अभी से बनने लगा है, जबकि चुनाव डेढ़ साल के बाद हैं। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कुछ समय पहले कहा था कि कांग्रेस अब 17 सीट वाली पार्टी नहीं है। ध्यान रहे लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को 17 सीटें मिली थीं, जिसमें से वह छह सीटों पर जीती, जबकि 63 सीटें लड़ कर सपा ने 37 सीटें जीत लीं। अब सहारनपुर के सांसद इमरान समूद ने अखिलेश यादव पर टिप्पणी की है। उनसे पूछा गया कि अखिलेश के राष्ट्रीय स्तर पर विपक्षी गठबंधन को लीड करने की चर्चा है तो मसूद ने कहा कि पहले वे उत्तर प्रदेश तो लीड कर लें। इसके बाद उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के आगे कोई नहीं है। इसके जवाब में सपा ने कहा कि अगर उनका समर्थन नहीं मिलता तो मसूद कभी लोकसभा का मुंह नहीं देख पाते। मसूद पर अखिलेश यादव भी जवाब दे चुके हैं।


Previous News Next News

More News

वंदे मातरम पर ‘इंडिया’ ब्लॉक में मतभेद

September 13, 2026

कांग्रेस पार्टी ने अचानक वंदे मातरम को बड़ा मुद्दा बना दिया है और इस पर टकराव पैदा कर रही है। यह अचानक हुआ इसलिए लग रहा है क्योंकि संसद के मानसून सत्र में कांग्रेस इस पर अपनै स्टैंड स्पष्ट करने से बच रही थी। कांग्रेस के नेता इस बात से खुश थे कि जंतर मंतर…

केजरीवाल, पंकज गुप्ता और एनडी गुप्ता

September 13, 2026

भारत में राजनीति को जाति के स्टीरियोटाइप में देखा जाता है। जब भी किसी पार्टी के संगठन के पदाधिकारियों की घोषणा होती है तो देखा जाता है कि उसमें जातीय समीकरण का कितना ध्यान रखा गया है। ऐसे की सरकार के मंत्रियों के चयन में भी सामाजिक, क्षेत्रीय संतुलन की बात होती है। हर जाति…

टकराव की राजनीति बढ़ा रहे हैं केजरीवाल

September 13, 2026

आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल इन दिनों पूरी तरह से पंजाब की राजनीति में लगे हैं। वे रैलियां और चुनावी कार्यक्रम कर रहे हैं और साथ साथ टिकट बंटवारे से लेकर चुनावी रणनीति बनाने में भी लगे हैं। राघव चड्ढा और उनसे भी ज्यादा संदीप पाठक के पार्टी छोड़ने के बाद केजरीवाल पर…

धीरेंद्र शास्त्री ने भाजपा का नुकसान कर दिया

September 13, 2026

पश्चिम बंगाल में सरकार बनने के बाद बड़े धूमधड़ाके से बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री बंगाल पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी की सरकार थी तो उनको राज्य में नहीं आने दिया जाता था। उन्होंने यह भी कहा कि अब सरकार बदल गई है और लोगों का मन बदलना चाहिए। सोचें, बंगाल में लोगों…

आर्थिक विकासः इतने बंटे हुए क्यों हैं अहसास!

September 13, 2026

लोग यह पूछने लगे हैं कि अगर तेज गति से आर्थिक वृद्धि दर्ज हो रही है, तो वह आम जिंदगी में महसूस क्यों नहीं हो रही है? आंकड़ों की साख का सवाल तो पुराना है, मगर ताजा बहस के क्रम में आम तजुर्बे के खिलाफ आए आंकड़ों पर सरल, लेकिन कहीं अधिक महत्त्वपूर्ण सवाल उठाए…

logo