निकाय चुनावों में मराठा ध्रुवीकरण की कोशिश

Categorized as राजनीति

महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनाव बहुत दिलचस्प होता है। इस बार का चुनाव भी अपवाद नहीं है। महाराष्ट्र के कुछ स्थानीय निकायों के चुनाव दो दिसंबर को हो रहे हैं और बाकी महानगरों के चुनाव जनवरी में होंगे। उससे पहले महाराष्ट्र की स्थानीय पार्टियां मराठा ध्रुवीकऱण की कोशिश में लगी हैं। इससे कांग्रेस और भाजपा दोनों पार्टियां अलग थलग हो सकती हैं। बताया जा रहा है कि शरद पवार और अजित पवार की एनसीपी के साथ एकनाथ शिंदे की शिव सेना का तालमेल हो सकता है। अगर ये तीन पार्टियां ज्यादातर निकाय चुनावों में एक साथ लड़ती हैं तो वहां मराठा ध्रुवीकरण होगा। तीनों के नेता मराठा हैं और अलग अलग क्षेत्रों में मजबूत असर रखते हैं। इनके असर वाले इलाकों में कांग्रेस और भाजपा दोनों को परेशानी होगी।

उधर इसी तरह का मराठा ध्रुवीकरण का प्रयास उद्धव ठाकरे भी करेंगे। वे कांग्रेस और शरद पवार की बजाय अपने चचेरे भाई राज ठाकरे के साथ तालमेल पर ज्यादा जोर दे रहे हैं। उनका प्रयास मराठा मानुष और हिंदुत्व के वोट को साथ लाना है। वे पुरानी शिव सेना को रिवाइव करने में लगे हैं। शरद पवार और उद्धव ठाकरे की इस स्वतंत्र राजनीति से कांग्रेस के नेता परेशान हैं। कांग्रेस के प्रदेश नेताओं को लग रहा है कि उद्धव ने राज से और शरद पवार ने अजित पवार से तालमेल करके कांग्रेस को अकेला छोड़ा है। लेकिन कांग्रेस के पास कोई रास्ता नहीं है। उधर भाजपा को भी परेशानी है लेकिन वह सरकार, संघ के स्वंयसेवक और हिंदुत्व के वोट के आधार पर अपना आधार बनाए रखने के भरोसे में है। नगर परिषद और नगर पंचायतों के चुनाव में पार्टियों का विभाजन साफ साफ दिख रहा है लेकिन जब महानगरों के चुनाव होंगे तब मराठा ध्रुवीकरण और पार्टियों का विभाजन ज्यादा साफ साफ दिखेगा।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo