सबसे कमाल गठबंधन महाराष्ट्र में है

Categorized as राजनीति

महाराष्ट्र जैसा गठबंधन देश के किसी और राज्य में देखने को नहीं मिलता है। वहां के पत्रकार और राजनीतिक विश्लेषक भी मजाक में एक गंभीर बात कहते हैं कि कांग्रेस और भाजपा को छोड़ कर महाराष्ट्र में कोई भी पार्टी किसी के भी साथ तालमेल कर सकती है। कांग्रेस और भाजपा की सहयोगी पार्टियां भी इनके साथ रहते हुए आपस में तालमेल कर सकती हैं। वहां की एक दिलचस्प बात यह भी है कि लोकसभा और विधानसभा से ज्यादा गंभीरता से वहां की पार्टी स्थानीय निकाय के चुनाव लड़ती हैं और उसमें कोई किसी के साथ भी जा सकता है। अभी महाराष्ट्र में सुप्रीम कोर्ट के आदेश से स्थानीय निकायों के चुनाव हो रहे हैं। नगर परिषद और नगर पंचायतों के चुनाव दो दिसंबर को होने हैं और उसके बाद महानगरपालिकाओं के चुनाव होंगे। इनमें मुंबई का बीएमसी भी है और पुणे, ठाणे, नागपुर आदि के भी स्थानीय निकाय चुनाव हैं। वह भी सुप्रीम कोर्ट के आदेश से ही होंगे और जनवरी में कराए जाएंगे। उसमें भी क्या गठबंधन होगा यह कोई नहीं जानता है।

अभी जो चुनाव हो रहे हैं उसमें खूब दिलचस्प नजारे हैं। एक जगह शरद पवार और अजित पवार दोनों की पार्टियों ने तालमेल कर लिया है। कुछ जगहों पर पवार चाचा, भतीजे दोनों की एनसीपी के साथ एकनाथ शिंदे की शिव सेना का तालमेल होने की खबर है। कुछ जगहों पर महायुति यानी भाजपा, एकनाथ शिंदे की शिव सेना और अजित पवार की एनसीपी एक साथ लड़ेंगे। इस बारे में जब पूछा गया तो मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस वे बहुत दिलचस्प जवाब दिया। उन्होंने कहा कि महाऱाष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनाव ऐसे ही होते हैं क्योंकि भाजपा भी अपनी स्थानीय इकाइयों को यह अधिकार दे देती है कि वे अपने हिसाब से गठबंधन बनाएं और उम्मीदवार तय करें। उन्होंने कहा कि इसलिए कहीं दो पार्टियां तो कहीं तीन पार्टियां तालमेल करके लड़ रही हैं।

अब सवाल है कि बीएमसी के साथ साथ पुणे, ठाणे, नागपुर आदि महानगरों के चुनाव होंगे तब क्या होगा? सबको पता है कि बीएमसी के मदर ऑफ ऑल लोकल बॉडीज माना जाता है। उसका बजट कई राज्यों के बजट से बड़ा है और अगर सुप्रीम कोर्ट का दबाव नहीं होता तो प्रदेश की भाजपा सरकार कभी चुनाव नहीं कराती। अभी बीएमसी का प्रशासन राज्य सरकार के हाथ में ही है क्योंकि कई बरसों से बीएमसी के चुनाव नहीं हुए हैं। कहा जा रहा है कि बीएमसी का चुनाव कांग्रेस और भाजपा दोनों अलग अलग लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। इसका कारण यह है कि भाजपा की दोनों सहयोगी पार्टियों यानी एकनाथ शिंदे की शिव सेना और अजित पवार की एनसीपी का मुंबई में कोई आधार नहीं है। उनके साथ दूसरी जगहों पर तालमेल हो सकता है लेकिन मुंबई में नहीं होगा। ऐसे ही कांग्रेस की सहयोगी शरद पवार की एनसीपी का मुंबई में आधार नहीं है। हालांकि उद्धव ठाकरे की शिव सेना का बहुत मजबूत आधार है लेकिन उद्धव ठाकरे ने राज ठाकरे से हाथ मिला लिया है इसलिए वहां कांग्रेस अलग होकर लड़ने की तैयारी कर रही है। यह पता नहीं है कि कांग्रेस और भाजपा अलग अलग लड़ेंगे तो उनकी सहयोगी पार्टियां बीएमसी में सभी सीटों पर अलग लड़ेंगी या कम सीटों पर लड़ेंगी या नहीं लड़ेंगी!


Previous News Next News

More News

लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, लगातार आठवें दिन नहीं चल सका प्रश्नकाल

July 30, 2026

लोकसभा में बृहस्पतिवार को विभिन्न मुद्दों पर कांग्रेस समेत विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण प्रश्नकाल लगातार आठवें दिन नहीं चल सका और कार्यवाही शुरू होने के कुछ मिनट के भीतर दोपहर दो बजे तक स्थगित कर दी गई। कांग्रेस सदस्यों को बुधवार को सदन में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के भाषण के दौरान पैदा…

भारत से लगे नेपाल के इलाकों में चौथे दिन भी कर्फ्यू जारी

July 30, 2026

नेपाल के कोशी प्रांत में भारत की सीमा से लगे सुनसरी जिले के कई हिस्सों में सांप्रदायिक हिंसा के बाद बृहस्पतिवार को लगातार चौथे दिन अनिश्चितकालीन कर्फ्यू जारी रहा। इस हिंसा में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि कई अन्य लोग घायल हुए हैं। सुनसरी के सहायक मुख्य जिला अधिकारी पोषण लामिछाने ने…

राजस्थान: आठ जिलों में स्थाई लोक अदालतों के गठन को मंजूरी

July 30, 2026

राजस्थान सरकार ने आठ जिलों में स्थाई लोक अदालतों के गठन को मंजूरी दी है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इन स्थाई लोक अदालतों के गठन के प्रस्ताव को अनुमोदित किया। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के निर्णय के तहत फलौदी, डीडवाना-कुचामन, खैरथल-तिजारा, ब्यावर, बाड़मेर,…

पंजाब में ‘प्रश्नपत्र लीक’ के विरोध में दिल्ली भाजपा का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

July 30, 2026

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली ईकाई ने बृहस्पतिवार को मंडी हाउस के निकट आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर पंजाब में कथित प्रश्नपत्र लीक की घटनाओं को लेकर राज्य के शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की। भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा के नेतृत्व में प्रदर्शनकारी फिरोजशाह…

गृह मंत्री संसद में आने से क्यों डर रहे हैं, ‘अपराधबोध’ नजर आता है : राहुल

July 30, 2026

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों पर बीते 20 जुलाई को बलप्रयोग किए जाने को लेकर बृहस्पतिवार को गृह मंत्री अमित शाह पर एक बार फिर निशाना साधा और सवाल किया कि वह संसद में आने से तथा इस मामले पर सफाई देने से क्यों डरे हुए हैं। लोकसभा में…

logo