तेजस्वी को किस बात की जल्दी थी?

Categorized as राजनीति

तेजस्वी यादव को किस बात की जल्दी थी? यह लाख टके का सवाल है। उन्होंने चुनाव नतीजों के तीन दिन बाद ही समीक्षा बैठक बुलाई और उसके साथ ही विधायक दल की बैठक करा कर नेता भी चुन लिए गए। तत्काल पार्टी की ओर से कह दिया गया कि चूंकि राजद के 25 विधायक हैं इसलिए विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष पद पर पार्टी का दावा बनता है। राजद की ओर से विधायक दल की बैठक में तेजस्वी को नेता चुने जाने के बाद कहा गया कि विधानसभा गठित होने की स्पीकर का चुनाव हो जाने के बाद पार्टी तेजस्वी के लिए नेता प्रतिपक्ष पद की मांग करेगी। सोचें, अभी विधानसभा गठित नहीं हुई, सत्र आहूत नहीं किया गया और न स्पीकर का कोई अता पता है लेकिन राजद ने तेजस्वी को नेता चुन कर नेता प्रतिपक्ष पद पर दावा भी कर दिया!

तभी सवाल है कि क्या तेजस्वी यादव को कोई खतरा दिख रहा था? क्या परिवार के अंदर चल रही कलह के कारण उन्होंने यह फैसला कराया या पार्टी में किसी तरह की टूट या किसी विधायक के साथ छोड़ने का खतरा दिख रहा था? हालांकि अभी पार्टी के अंदर उनको कोई चुनौती नहीं है। फिर भी कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं। कई तरह की साजिश थ्योरी की चर्चा है। पहले तो यहां तक खबर आ रही थी कि तेजस्वी के काफी विधायक जनता दल यू में जा सकते हैं। इसके बाद यह भी कहा गया कि तेजस्वी के सारे विधायक इस्तीफा दे सकते हैं। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। तेजस्वी ने समीक्षा के लिए बैठक बुला कर अपने को नेता चुनवा लिया। दोनों बड़ी पार्टियों भाजपा और जदयू से पहले। कहा जा रहा है कि इसकी सलाह भी संजय यादव ने दी।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo