प्रदूषण रोकने से पहले सही डाटा का संघर्ष

Categorized as राजनीति

राजधानी दिल्ली और एनसीआर के इलाके में एक नया संघर्ष शुरू हो गया है। पहले प्रदूषण के खिलाफ जंग होती थी। लेकिन अब प्रदूषण का सही डाटा हासिल करने की लड़ाई चल रही है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड यानी सीपीसीबी या सेंट्रल एयर क्वालिटी मैनेजमेंट यानी सीएक्यूएम की ओर से जो डाटा दिया जा रहा है उस पर किसी को भरोसा नहीं हो रहा है। तभी खुद सुप्रीम कोर्ट को कहना पड़ा कि सरकार बताए कि वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी एक्यूआई मापने का क्या तरीका इस्तेमाल किया जा रहा है और यह कितना सही है। जब इस बात की सुनवाई हो रही थी तब सुप्रीम कोर्ट की ओर से नियुक्ति एमिकस क्यूरी यानी अदालत मित्र अपराजिता सिंह ने कई ऐसी बातें बताईं, जिनके बाद सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश जारी किया।

अपराजिता सिंह ने अखबारों में छपी खबरों के आधार पर बताया कि दिल्ली सरकार ऐसी जगहों पर पानी का छिड़काव नियमित रूप से करा रही है, जहां वायु गुणवत्ता मापने के केंद्र हैं। ऐसी जगहों पर पानी का छिड़काव करने से एक्यूआई कम आ रहा है। इसी तरह बहुत सारे मोनिटरिंग सेंटर्स के बंद होने की खबरें भी हैं। यह आरोप भी लगा है कि सरकार पीक ऑवर के डाटा को आकलन में शामिल नहीं कर रही है, जिससे औसत आंकड़ा कम हो जा रहा है। दिवाली के अगले दिन भी ऐसा ही हुआ था। बताया जा रहा है कि वायु गुणवत्ता की माप लेने वाली निजी एजेंसियों का एक्यूआई का आंकड़ा बहुत ज्यादा हो रहा है, जबकि सरकारी आंकड़ा बहुत कम हो रहा है।


Previous News Next News

More News

लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, लगातार आठवें दिन नहीं चल सका प्रश्नकाल

July 30, 2026

लोकसभा में बृहस्पतिवार को विभिन्न मुद्दों पर कांग्रेस समेत विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण प्रश्नकाल लगातार आठवें दिन नहीं चल सका और कार्यवाही शुरू होने के कुछ मिनट के भीतर दोपहर दो बजे तक स्थगित कर दी गई। कांग्रेस सदस्यों को बुधवार को सदन में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के भाषण के दौरान पैदा…

भारत से लगे नेपाल के इलाकों में चौथे दिन भी कर्फ्यू जारी

July 30, 2026

नेपाल के कोशी प्रांत में भारत की सीमा से लगे सुनसरी जिले के कई हिस्सों में सांप्रदायिक हिंसा के बाद बृहस्पतिवार को लगातार चौथे दिन अनिश्चितकालीन कर्फ्यू जारी रहा। इस हिंसा में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि कई अन्य लोग घायल हुए हैं। सुनसरी के सहायक मुख्य जिला अधिकारी पोषण लामिछाने ने…

राजस्थान: आठ जिलों में स्थाई लोक अदालतों के गठन को मंजूरी

July 30, 2026

राजस्थान सरकार ने आठ जिलों में स्थाई लोक अदालतों के गठन को मंजूरी दी है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इन स्थाई लोक अदालतों के गठन के प्रस्ताव को अनुमोदित किया। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के निर्णय के तहत फलौदी, डीडवाना-कुचामन, खैरथल-तिजारा, ब्यावर, बाड़मेर,…

पंजाब में ‘प्रश्नपत्र लीक’ के विरोध में दिल्ली भाजपा का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

July 30, 2026

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली ईकाई ने बृहस्पतिवार को मंडी हाउस के निकट आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर पंजाब में कथित प्रश्नपत्र लीक की घटनाओं को लेकर राज्य के शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की। भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा के नेतृत्व में प्रदर्शनकारी फिरोजशाह…

गृह मंत्री संसद में आने से क्यों डर रहे हैं, ‘अपराधबोध’ नजर आता है : राहुल

July 30, 2026

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों पर बीते 20 जुलाई को बलप्रयोग किए जाने को लेकर बृहस्पतिवार को गृह मंत्री अमित शाह पर एक बार फिर निशाना साधा और सवाल किया कि वह संसद में आने से तथा इस मामले पर सफाई देने से क्यों डरे हुए हैं। लोकसभा में…

logo