ओवैसी की पार्टी राजद से बड़ी!

Categorized as राजनीति

कम से कम एक मामले में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ने राजद को पीछे छोड़ दिया है। बिहार में ओवैसी की पार्टी के पांच मुस्लिम विधायक जीते हैं, जबकि राजद के सिर्फ तीन जीते हैं। अगर पूरे महागठबंधन की बात करें तब भी उसके पांच मुस्लिम विधायक जीते हैं, जो ओवैसी के बराबर हैं। आजादी के बाद पहली बार बिहार में इतने कम मुस्लिम विधायक जीते हैं। बिहार विधानसभा में मुस्लिम विधायकों की कुल संख्या 11 रह गई है, इसमें से पांच महागठबंधन के हैं, पांच ओवैसी के हैं और एक नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यू के हैं। महागठबंधन में राजद के तीन और कांग्रेस के दो मुस्लिम विधायक हैं। दोनों ने 28 सीटों पर मुस्लिम उम्मीदवार उतारे थे।

दूसरी ओर ओवैसी के कुल 28 उम्मीदवार मैदान में थे, जिसमें कई हिंदू उम्मीदवार भी थे। यानी कम सीटों पर लड़ कर ज्यादा मुस्लिम विधायक ओवैसी के जीते हैं। इस नतीजे के बाद ओवैसी की पार्टी बिहार में हैदराबाद की तरह राजनीति करने की तैयारी कर रही है। बताया जा रहा है कि एमआईएम का आधार सीमांचल की 24 सीटों में बढ़ाने की योजन है। ओवैसी को लग रहा है कि वहां मुस्लिम मतदाता अब कांग्रेस और राजद दोनों को छोड़ कर नया विकल्प खोज रहे हैं। प्रशांत किशोर ने वह जगह लेने का प्रयास किया था लेकिन वे फेल रहे हैं। इसलिए ओवैसी अपने लिए वहां बहुत अच्छी संभावना देख रहे हैं।


Previous News Next News

More News

वंदे मातरम पर ‘इंडिया’ ब्लॉक में मतभेद

September 13, 2026

कांग्रेस पार्टी ने अचानक वंदे मातरम को बड़ा मुद्दा बना दिया है और इस पर टकराव पैदा कर रही है। यह अचानक हुआ इसलिए लग रहा है क्योंकि संसद के मानसून सत्र में कांग्रेस इस पर अपनै स्टैंड स्पष्ट करने से बच रही थी। कांग्रेस के नेता इस बात से खुश थे कि जंतर मंतर…

केजरीवाल, पंकज गुप्ता और एनडी गुप्ता

September 13, 2026

भारत में राजनीति को जाति के स्टीरियोटाइप में देखा जाता है। जब भी किसी पार्टी के संगठन के पदाधिकारियों की घोषणा होती है तो देखा जाता है कि उसमें जातीय समीकरण का कितना ध्यान रखा गया है। ऐसे की सरकार के मंत्रियों के चयन में भी सामाजिक, क्षेत्रीय संतुलन की बात होती है। हर जाति…

टकराव की राजनीति बढ़ा रहे हैं केजरीवाल

September 13, 2026

आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल इन दिनों पूरी तरह से पंजाब की राजनीति में लगे हैं। वे रैलियां और चुनावी कार्यक्रम कर रहे हैं और साथ साथ टिकट बंटवारे से लेकर चुनावी रणनीति बनाने में भी लगे हैं। राघव चड्ढा और उनसे भी ज्यादा संदीप पाठक के पार्टी छोड़ने के बाद केजरीवाल पर…

धीरेंद्र शास्त्री ने भाजपा का नुकसान कर दिया

September 13, 2026

पश्चिम बंगाल में सरकार बनने के बाद बड़े धूमधड़ाके से बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री बंगाल पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी की सरकार थी तो उनको राज्य में नहीं आने दिया जाता था। उन्होंने यह भी कहा कि अब सरकार बदल गई है और लोगों का मन बदलना चाहिए। सोचें, बंगाल में लोगों…

आर्थिक विकासः इतने बंटे हुए क्यों हैं अहसास!

September 13, 2026

लोग यह पूछने लगे हैं कि अगर तेज गति से आर्थिक वृद्धि दर्ज हो रही है, तो वह आम जिंदगी में महसूस क्यों नहीं हो रही है? आंकड़ों की साख का सवाल तो पुराना है, मगर ताजा बहस के क्रम में आम तजुर्बे के खिलाफ आए आंकड़ों पर सरल, लेकिन कहीं अधिक महत्त्वपूर्ण सवाल उठाए…

logo