संसदीय समिति में विस्फोट पर चर्चा नहीं

Categorized as राजनीति

दिल्ली में लाल किले के सामने सोमवार, 10 नवंबर को भीषण विस्फोट हुआ, जिसमें अब तक 12 लोगों की मौत हो गई है और 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। इस विस्फोट से पहले श्रीनगर से लेकर दिल्ली से सटे फरीदाबाद और लखनऊ से लेकर हैदराबाद तक व्हाइट कॉलर टेटर मॉड्यूल का खुलासा हुआ। आधा दर्जन से ज्यादा एमबीबीएस डॉक्टर पकड़े गए। फरीदाबाद से करीब तीन टन विस्फोटक जब्त हुआ। लेकिन इसके बीच गृह मंत्रालय के मामलों से जुड़ी संसदीय समिति की बैठक हुई तो उसमें न तो आतंकवाद की चर्चा हुई और न दिल्ली में हुए विस्फोट की चर्चा हुई। विपक्षी पार्टियों के सांसदों की मांग के बावजूद इन विषयों पर चर्चा नहीं कराई गई।

असल में बुधवार को गृह मामलों की संसद की स्थाय समिति की बैठक हुई। भाजपा के सांसद राधामोहन दास अग्रवाल इस कमेटी के अध्यक्ष हैं। इस बैठक शुरू हुई तो विपक्षी सांसदों ने दिल्ली में हुए विस्फोट का मुद्दा उठाया और कहा कि इस पर चर्चा होनी चाहिए। लेकिन कमेटी में शामिल भाजपा और सहयोगी पार्टियों के सांसदों ने इसका विरोध कर दिया। उनका कहना था कि समिति की बैठक का एजेंडा पहले से तय होता और सांसद उसकी तैयारी करके आते हैं। इसलिए पहले से तय एजेंडे पर ही चर्चा होनी चाहिए। कमेटी के चेयरमैन ने सत्तापक्ष के सांसदों की बात मानी और आतंकवाद या विस्फोट पर चर्चा नहीं कराई। हालांकि उन्होंने कहा कि बाद में दिल्ली के विस्फोट और उससे जुड़े दूसरे विषयों पर चर्चा कराई जाएगी। विपक्ष के एक सांसद का कहना है कि दिल्ली में विस्फोट की थोड़ी चर्चा हो सकती थी। उसके लिए किसी अतिरिक्त तैयारी की जरुरत नहीं थी।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo