बीपीएफ, एआईयूडीएफ के बगैर कांग्रेस का गठबंधन

Categorized as राजनीति

अगले साल के असम विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने गठबंधन बनाना शुरू कर दिया है। हालांकि चुनाव से पहले ही कांग्रेस को एक झटका यह लगा कि पिछले चुनाव में उसकी सहयोगी रही बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट यानी बीपीएफ को भाजपा ने अपने साथ शामिल कर लिया है। इस बार बोडोलैंड क्षेत्रीय परिषद, बीटीसी के चुनाव में बीपीएफ ने बहुत अच्छी जीत हासिल की और उसके नेता हाग्राम मोहिलारी बीटीसी के अध्यक्ष बने। उनकी पार्टी ने भाजपा की सहयोगी यूपीपीएल को हराया। लेकिन चुनाव के तुरंत बाद भाजपा ने बीपीएफ को एनडीए में शामिल करा लिया और मोहिलारी की पार्टी के एक विधायक को मंत्री बना दिया। इस बार बीपीएफ के होने से कांग्रेस को बड़ा लाभ मिल सकता था।

बहरहाल, अब बीपीएफ नहीं है तो कांग्रेस पार्टी दूसरी छोटी पार्टियों को साथ लेकर गठबंधन बना रही है। प्रदेश अध्यक्ष गौरव गोगोई ने इसकी पहल की है। बीपीएफ के बाद कांग्रेस के इस गठबंधन में बदरूद्दीन अजमल की पार्टी एआईयूडीएफ भी शामिल नहीं है। पिछली बार वह भी गठबंधन का हिस्सा थी। सो, कांग्रेस के गठबंधन में कम्युनिस्ट पार्टियां हैं या अखिल गोगोई और लुरिन जोत गोगोई वाली पार्टी है या ऐसी ही क्षेत्रीय पार्टियां हैं। गौरव गोगोई की पहल पर कांग्रेस के साथ सीपीएम, सीपीआई और सीपीआई माले यानी तीनों कम्युनिस्ट पार्टियां जुड़ रही हैं। बिहार में ये तीनों पार्टियों कांग्रेस और राजद के गठबंधन में हैं। इनके अलावा अखिल गोगोई का रायजोर दल और लुरिन जोत गोगोई की पार्टी असम जातीय परिषद भी शामिल है। इसके अलावा जातीय दल असोम और कर्बी अंगलोंग में स्थित ऑल  पार्टी हिल लीडर्स कॉन्फ्रेंस भी कांग्रेस के गठबंधन में शामिल है।


Previous News Next News

More News

वंदे मातरम पर ‘इंडिया’ ब्लॉक में मतभेद

September 13, 2026

कांग्रेस पार्टी ने अचानक वंदे मातरम को बड़ा मुद्दा बना दिया है और इस पर टकराव पैदा कर रही है। यह अचानक हुआ इसलिए लग रहा है क्योंकि संसद के मानसून सत्र में कांग्रेस इस पर अपनै स्टैंड स्पष्ट करने से बच रही थी। कांग्रेस के नेता इस बात से खुश थे कि जंतर मंतर…

केजरीवाल, पंकज गुप्ता और एनडी गुप्ता

September 13, 2026

भारत में राजनीति को जाति के स्टीरियोटाइप में देखा जाता है। जब भी किसी पार्टी के संगठन के पदाधिकारियों की घोषणा होती है तो देखा जाता है कि उसमें जातीय समीकरण का कितना ध्यान रखा गया है। ऐसे की सरकार के मंत्रियों के चयन में भी सामाजिक, क्षेत्रीय संतुलन की बात होती है। हर जाति…

टकराव की राजनीति बढ़ा रहे हैं केजरीवाल

September 13, 2026

आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल इन दिनों पूरी तरह से पंजाब की राजनीति में लगे हैं। वे रैलियां और चुनावी कार्यक्रम कर रहे हैं और साथ साथ टिकट बंटवारे से लेकर चुनावी रणनीति बनाने में भी लगे हैं। राघव चड्ढा और उनसे भी ज्यादा संदीप पाठक के पार्टी छोड़ने के बाद केजरीवाल पर…

धीरेंद्र शास्त्री ने भाजपा का नुकसान कर दिया

September 13, 2026

पश्चिम बंगाल में सरकार बनने के बाद बड़े धूमधड़ाके से बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री बंगाल पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी की सरकार थी तो उनको राज्य में नहीं आने दिया जाता था। उन्होंने यह भी कहा कि अब सरकार बदल गई है और लोगों का मन बदलना चाहिए। सोचें, बंगाल में लोगों…

आर्थिक विकासः इतने बंटे हुए क्यों हैं अहसास!

September 13, 2026

लोग यह पूछने लगे हैं कि अगर तेज गति से आर्थिक वृद्धि दर्ज हो रही है, तो वह आम जिंदगी में महसूस क्यों नहीं हो रही है? आंकड़ों की साख का सवाल तो पुराना है, मगर ताजा बहस के क्रम में आम तजुर्बे के खिलाफ आए आंकड़ों पर सरल, लेकिन कहीं अधिक महत्त्वपूर्ण सवाल उठाए…

logo