एनसीपी के दोनों खेमे एक साथ आए

Categorized as राजनीति

एनसीपी प्रमुख और महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार के बेटे पार्थ पवार के जमीन विवाद में भले शरद पवार ने यह लाइन पकड़ी की इस मामले की जांच होनी चाहिए लेकिन राजनीतिक रूप से अजित पवार और शरद पवार खेमा नजदीक आ रहा है। जमीन के मामले में भी शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले ने पार्थ का पक्ष लिया और कहा कि वे गलत नहीं कर सकते हैं। बहरहाल, खबर है कि राज्य में होने वाले स्थानीय निकाय चुनाव से पहले एक चुनाव में दोनों पार्टियां साथ आ गई हैं। इसे स्थानीय निकाय चुनाव का रिहर्सल माना जा रहा है। कांग्रेस ने अभी इस मामले में चुप्पी साधी है लेकिन उसके स्थानीय नेता कह रहे हैं कि लोकल चुनाव में इस तरह की घटनाएं होती हैं।

बहरहाल, महाराष्ट्र की चांदगढ़ नगर पंचायत के चुनाव में शरद पवार और अजित पवार दोनों की पार्टी साथ हो गए हैं। दोनों पार्टियों ने विधिवत तरीके से इसकी घोषणा की है। कोल्हापुर में राज्य सरकार के मंत्री और अजित पवार की पार्टी के नेता हसन मुश्रिफ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके इसकी घोषणा की। इस मौके पर शरद पवार की पार्टी के नेता राजेश पाटिल और नंदताई भुलकर भी मौजूद थे। इसके लिए पिछले दिनों एक बैठक हुई थी, जिसमें एक नया अलायंस बना। इस नए अलायंस का नाम शहर विकास अघाड़ी रखा गया है। जैसे पूरे महाराष्ट्र के लिए महा विकास अघाड़ी है वैसे ही स्थानीय निकाय चुनावों के लिए शहर के स्तर पर अघाड़ी बनाए जा रहे हैं।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo