जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई पर निर्भरता

Categorized as राजनीति

ठीक 11 साल पहले 2014 में जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई सुप्रीम कोर्ट से रिटायर हुई थीं। उनके साथ या उनके आसपास की अवधि में दर्जनों की संख्या में जज सुप्रीम कोर्ट से रिटायर हुए हैं। चीफ जस्टिस भी रिटायर हुए हैं। लेकिन कौन कहां है, क्या कर रहा है, किसी को पता नहीं है। कम से कम सरकारी कामकाज में तो रिटायर जजों की भूमिका लगातार कम होती जा रही है। अब तो सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस या दूसरे जज रिटायर होने से पहले ही कह दे रहे हैं कि वे कोई सरकारी पद नहीं लेंगे। लेकिन जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई इसकी अपवाद हैं। वे अभी प्रेस कौंसिल ऑफ इंडिया यानी पीसीआई की अध्यक्ष हैं और सुप्रीम कोर्ट से रिटायर होने के बाद पिछले 11 साल में उन्होंने राज्य और केंद्र सरकार के छह आयोगों की अध्यक्षता की है। सारे बड़े फैसले उनकी अध्यक्षता वाले आयोग की सिफारिशों पर हो रहे हैं।

उनकी सबसे ताजा नियुक्ति आठवें वेतन आयोग के अध्यक्ष के रूप में हुई है। उनकी अध्यक्षता वाला तीन सदस्यीय आय़ोग अगले 18 महीने में अपनी सिफारिशें देगा, जिसके आधार पर केंद्र सरकार के करीब 50 लाख कर्मचारियों और 60 लाख पेंशनधारकों की वेतन और पेंशन तय की जाएगी। गौरतलब है कि जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता वाले आयोग की सिफारिश पर ही उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता का कानून बना है। उत्तराखंड समान नागरिक संहिता यानी यूसीसी लागू करने वाला पहला राज्य है। उत्तराखंड के तुरंत बाद उनको गुजरात ने यूसीसी के लिए बने आयोग का अध्यक्ष बनाया। इससे पहले रिटायर होने के तुरंत बाद आयकर विभाग के एडवांस रूलिंग ऑथोरिटी का अध्यक्ष बनाया गया। वे 2019 तक वहां रहीं। वहां रहते हुए ही 2018 में उनको लोकपाल की नियुक्ति के लिए आठ सदस्यों के सर्च पैनल का अध्यक्ष बनाया गया। पांच साल के बाद 2023 में इस कमेटी का पुनर्गठन हुआ तो वे जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई ही उसकी अध्यक्ष रहीं। केंद्र सरकार ने जम्मू कश्मीर का विशेष राज्य का दर्जा खत्म किया उसके बाद 2020 में जस्टिस देसाई की अध्यक्षता में जम्मू कश्मीर परिसीमन आयोग का गठन किया गया। उनकी सिफारिश पर जम्मू कश्मीर में परिसीमन हुआ है।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo