जुबली हिल्स का चुनाव इतना अहम क्यों है?

Categorized as राजनीति

हैदराबाद की जुबली हिल्स सीट पर 11 नवंबर को मतदान होना है। उससे पहले तेलंगाना की कांग्रेस सरकार इस सीट पर जिस अंदाज में चुनाव लड़ रही है वह कमाल का है। यह सीट राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी भारत राष्ट्र समिति के विधायक गोपीनाथ के निधन से खाली हुई है। इस सीट पर पिछले चुनाव में कांग्रेस की ओर से पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरूद्दीन चुनाव लड़े थे। जब सीट खाली हुई तो यह माना जा रहा था कि कांग्रेस फिर से अजहरूद्दीन को उम्मीदवार बनाएगी। लेकिन कांग्रेस को पता था कि मुस्लिम उम्मीदवार देने से ध्रुवीकरण होगा लेकिन पार्टी मुस्लिम समुदाय को नाराज भी नहीं करना चाह रही थी। इसलिए अजहर को एमएलसी बना दिया गया। अब उनको रेवंत रेड्डी सरकार के पहले मुस्लिम मंत्री के तौर पर सरकार में शामिल किया जा रहा है।

सोचें, एक सीट के लिए कांग्रेस और उसकी राज्य सरकार क्या कर रही है? वह भी तब जब असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ने कांग्रेस को समर्थन दिया है। ध्यान रहे इस सीट पर 30 फीसदी आबादी मुस्लिम है और कोई दूसरी मुस्लिम उम्मीदवार नहीं है। कांग्रेस ने वल्लाला नवीन यादव को टिकट दिया है। बीआरएस ने गोपीनाथ के परिवार से मंगती सुनीता गोपीनाथ को टिकट दिया है तो भाजपा ने लंकला दीपक रेड्डी को उम्मीदवार बनाया है। माना जा रहा है कि हिंदू वोटों के बंटवारे और एकमुश्त मुस्लिम वोट मिलने से कांग्रेस की जीत की पक्की उम्मीद है। फिर भी रेवंत रेड्डी कोई चांस नहीं लेना चाहते। उनको पता है कि बीआरएस और भाजपा दोनों को एक बूस्टर डोज की जरुरत है। अगर इनमें से कोई भी पार्टी चुनाव जीत जाती है तो उसकी सुस्ती टूटेगी और फिर उसके नेताओं और कार्यकर्ताओं में जोश लौटेगा। दूसरी चिंता यह है कि अगर हारे तो तुरंत विरोधी खेमा सक्रिय होगा और कर्नाटक की तरह सत्ता बदल की चर्चा शुरू हो जाएगी। सो, रेवंत रेड्डी नहीं चाहते हैं कि उनकी सरकार के मिड टर्म में किसी तरह की मुश्किल आए।


Previous News Next News

More News

अखिलेश का दांव या अपने पैर पर कुल्हाड़ी?

October 1, 2026

अखिलेश यादव ने पूरे देश को चौंकाया है। कम से कम जिन लोगों की राजनीति में रूचि है उनके लिए तो यह घनघोर हैरानी की बात थी कि अखिलेश ने रिलायंस समूह के प्रेसिडेंट परिमल नाथवानी के बेटे धनराज परिमल नाथवानी को अपनी पार्टी से राज्यसभा की टिकट दी। सोचें, यह कितनी हैरानी की बात…

चिराग पासवान क्यों इतने नाराज हैं

October 1, 2026

लोक जनशक्ति पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान इश तरह से बिहार की सरकार पर हमला कर रहे हैं, जैसे मुख्य विपक्षी पार्टी राजद के नेता तेजस्वी यादव भी नहीं कर रहे हैं। चिराग पासवान ने कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर यहां तक कहा कि उनको शर्म आ रही है कि वे…

शरद पवार की सरकार से अलग लाइन

October 1, 2026

शरद पवार ने सारी अटकलों पर विराम लगा दिया है। कम से कम अभी कुछ दिन के लिए यह चर्चा थम गई है कि पवार अपनी पार्टी का विलय सुनेत्रा पवार की पार्टी में कर सकते हैं। उन्होंने कहा है कि वे अपनी पार्टी का विलय नहीं करेंगे और किसी को जरुरत है तो वह…

पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद

October 1, 2026

पंजाब में आम आदमी पार्टी ने मनीष सिसोदिया को लेकर उठे विवाद को भले दूसरा रंग देने का प्रयास किया हो और इसे अपनी पार्टी की महिला नेता गायत्री बिश्नोई के मान सम्मान का मामला बनाया हो लेकिन यह तय है कि पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद बढ़ गया है। सिसोदिया और बिश्नोई…

निर्वाचन सदन को घेरेगा विपक्ष

October 1, 2026

नई दिल्ली। विपक्षी पार्टियों के गठबंधन ‘इंडिया’ ब्लॉक की बैठक में बुधवार को बड़ा फैसला हुआ। बैठक में शामिल पार्टियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की और इस्तीफा नहीं देने पर छह अक्टूबर को चुनाव आयोग के कार्यालय यानी नई दिल्ली के अशोक रोड पर स्थित निर्वाचन सदन का घेराव…

logo