उमर के सांसद क्यों खिलाफ बोल रहे हैं?

Categorized as राजनीति

जम्मू कश्मीर में सत्तारूढ़ नेशनल कॉन्फ्रेंस में वैसे तो सब कुछ ठीक है लेकिन पार्टी के अंदर नाराजगी कम नहीं हो रही है। नेशनल कॉन्फ्रेंस को पिछले साल चुनाव में बड़ी जीत मिली और अभी राज्यसभा चुनाव में भी पार्टी ने चार में से तीन सीटें जीत लीं। फिर भी कम से  कम दो सांसदों ने पार्टी नेतृत्व के खिलाफ मोर्चा खोला है। श्रीनगर के सांसद आगा रुहुल्ला मेहदी ने पहले पार्टी लीडरशिप के खिलाफ बयान दिया और अब अनंतनाग रजौरी के सांसद मियां अल्ताफ अहमद ने मोर्चा खोला है। उन्होंने कहा है कि राजनीतिक और शासन दोनों के मामलों में कोई सुधार नहीं हुआ है। हालांकि उन्होंने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के खिलाफ कुछ नहीं कहा लेकिन यह भी कहा कि अगर वे कमियां नहीं बताएंगे तो यह उमर अब्दुल्ला के साथ भी नाइंसाफी होगी।

मियां अल्ताफ अहमद की नाराजगी को मामूली नहीं माना जा सकता है। वे पार्टी के सबसे पुराने नेताओं में से एक हैं और अपने चुनाव क्षेत्र के बाहर भी उनका असर है। इसी तरह श्रीनगर के सांसद आगा रुहुल्ला मेहदी इतने नाराज हैं कि उन्होंने बडगाम सीट पर हो रहे उपचुनाव में पार्टी की ओर से आगा महमूद के लिए वोट मांगने जाने से मना कर दिया। जानकार सूत्रों का कहना है कि नाराजगी स्थानीय कारणों से है लेकिन कई लोग यह भी कह रहे हैं कि सरकार बनने के बाद पार्टी की ओर से राज्य के मुद्दों पर जोर दिया जा रहा है। जम्मू कश्मीर के राज्य का दर्जा बहाल करने के प्रयास शिथिल हो गया है। भाजपा के साथ मिलीभगत के आरोपों के कारण भी कई नेता नाराज हैं। राज्यसभा चुनाव में भी भाजपा के साथ समझौता करने के आरोप लगे हैं।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo