कर्नाटक में वोट गड़बड़ी के नए मामले

Categorized as राजनीति

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दो बार प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कर्नाटक की दो विधानसभा सीटों पर मतदाता सूची में गड़बड़ी के जरिए ‘वोट चोरी’ का आरोप लगाया था। उन्होंने पहले कहा था कि लोकसभा चुनाव के दौरान बेंगलुरू की एक लोकसभा सीट के अंदर आने वाली महादेवपुरा विधानसभा सीट पर गड़बड़ी हुई थी। बाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके उन्होंने अलंद विधानसभा सीट पर गड़बड़ी का आरोप लगाया है। इसके बाद कर्नाटक सरकार ने एक विशेष जांच टीम यानी एसआईटी बना कर जांच शुरू कराई। इस एसआईटी की जांच में पता चला है कि छह हजार से ज्यादा नाम काटने का जो आवेदन चुनाव आयोग की वेबसाइट पर डाला गया था उसके लिए प्रति व्यक्ति 80 रुपए का भुगतान किया गया था।

हालांकि अभी एसआईटी की रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं हुई है लेकिन उसे लेकर अब एक और खबर आई है। बताया जा रहा है कि महादेवपुरा और अलंद के अलावा कम से कम दो और विधानसभा सीटों पर मतदाता सूची से नाम काटने का प्रयास किया गया था। जांच टीम को पता चला है कि 2023 के विधानसभा चुनाव से पहले एक डाटा सेंटर से बहुत व्यवस्थित तरीके से दो और विधानसभा सीटों पर नाम काटने का आवेदन चुनाव आयोग की वेबसाइट पर डाला गया था। ये दोनों सीटें कलबुर्गी जिले में हैं। जांच से जुड़े एक अधिकारी के मुताबिक कलबुर्गी शहर की सीट पर करीब 35 हजार वोट प्रभावित करने की कोशिश हुई थी, जिनमें ज्यादातार अल्पसंख्यक थे। दिलचस्प बात यह है कि डाटा सेंटर चलाने वाले दो अल्पसंख्यक ही हैं, जिनके खाते में कहीं से पैसे ट्रांसफर हुए हैं। दोनों से पूछताछ हुई है और उनके लैपटॉप जब्त कर लिए गए हैं।


Previous News Next News

More News

कुलगाम आतंकी हमला: छत्तीसगढ़ के दो प्रवासी मजदूरों की मौत

August 1, 2026

छत्तीसगढ़ के गांवों से गरीबी के कारण रोजगार की तलाश में दीपक रात्रे और भूपेंद्र भैना बेहतर भविष्य का सपना लेकर जम्मू-कश्मीर पहुंचे थे लेकिन वे आतंकवाद के शिकार बन गए। उनकी मौत से दोनों परिवार गहरे सदमे में हैं। दोनों युवकों की उम्र 20 से 30 वर्ष के बीच थी और वे दक्षिण कश्मीर…

भाजपा का अहंकार ही उसकी सरकार गिराएगा : अखिलेश

August 1, 2026

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा नेताओं का सबसे बड़ा संकट यह है कि यदि वे अब जनता से दंडवत होकर माफी भी मांगें, तब भी जनता उन्हें माफ नहीं करेगी, क्योंकि उन्होंने जनता से किए गए वादे कभी पूरे नहीं किए। शनिवार…

त्रिपुरा में भारत की पहली डिजिटल जनगणना का पहला चरण शुरू

August 1, 2026

त्रिपुरा में शनिवार से ‘जनगणना 2027’ का पहला चरण शुरू हो गया है, जिसकी शुरुआत मकान सूचीकरण और मकान गणना के साथ हुई। राज्यभर में 30 अगस्त तक चलने वाले इस अभियान में प्रशिक्षित प्रगणक मोबाइल ऐप और वेब-आधारित डिजिटल प्लेटफॉर्म का उपयोग करके हर घर का दौरा करेंगे और आवास तथा परिवारों से संबंधित…

कीव पर रूसी बैलिस्टिक मिसाइल हमला: नौ मरे

August 1, 2026

यूक्रेन की राजधानी कीव पर शनिवार तड़के रूसी बैलिस्टिक मिसाइलों के एक और बड़े हमले में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई और चार बच्चों सहित 28 अन्य घायल हो गए। यूक्रेनी अधिकारियों के अनुसार, पिछले 48 घंटों में कीव पर यह दूसरा बड़ा हमला है। यूक्रेन की राज्य आपातकालीन सेवा के…

कर्नाटक में स्कूलों के पास जंक फूड की बिक्री पर लगी रोक

August 1, 2026

कर्नाटक के खाद्य सुरक्षा और दवा प्रशासन ने शिक्षण संस्थानों के आसपास जंक फूड की बिक्री पर रोक लगाने का आदेश जारी किया है। विभाग ने एक सलाह जारी कर राज्य के स्कूलों और कॉलेजों के 50 मीटर के दायरे में ज्यादा वसा, चीनी और नमक वाली खाने की चीजों की बिक्री को रोकने के…

logo