एनडीए में मेल मिलाप का प्रयास

Categorized as राजनीति

महागठबंधन में साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस करके घटक दलों के आपसी विवाद को काफी हद तक सुलझा लिया गया है। हालांकि अब भी 10 सीटों पर दोस्ताना लड़ाई हो रही है। उसमें भी कांग्रेस उम्मीदवार के खिलाफ उतारे गए राजद उम्मीदवारों के कारण कई जातीय समूहों में धारणा प्रभावित हो रही है। एनडीए के अंदर भी इसी तरह के विवाद हैं, जिन्हें सुलझाने के लिए पार्टियों के नेताओं के बीच मेल मिलाप का प्रयास शुरू हो गया है। मेल मिलाप की पहली तस्वीर 24 अक्टूबर को समस्तीपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में दिखाई दी, जहां मंच पर लोजपा नेता चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पैर छुए। चिराग को पता है कि नीतीश समर्थकों ने 2020 के चुनाव की गांठ बांधी है। इसी तरह नीतीश को भी पता है कि चिराग की पार्टी तोड़ने और इस बार उनको खराब सीटें दिए जाने की खबरों से चिराग समर्थक भी चिढ़े हैं और जदयू को नुकसान कर सकते हैं।

तभी चिराग की पहल के बाद नीतीश ने भी दोस्ती का हाथ बढ़ाया और रविवार को छठ महापर्व के खरना के दिन का प्रसाद खाने नीतीश कुमार पटना में चिराग के घर पहुंचे। परिवार के लोगों के साथ मुख्यमंत्री ने तस्वीरें खिंचवाई, जिसे दोनों पार्टियों को इकोसिस्टम ने सोशल मीडिया में वायरल कराया। मीडिया में इस घटनाक्रम को पर्याप्त तरजीह मिली। एक दूसरे के उम्मीदवारों के क्षेत्र में दोनों की साझा सभाएं कराए की योजना पर भी काम हो रहा है। इससे पहले उपेंद्र कुशवाहा के समर्थकों की नाराजगी दूर करने के लिए भाजपा के नेता भोजपुरी गायक पवन सिंह को लेकर उनके यहां गए थे, जहां पवन सिंह ने उपेंद्र कुशवाहा के पैर छुए। अब इसके बाद एक बड़ा विवाद चिराग पासवान और जीतन राम मांझी का है। दोनों के बीच एससी आरक्षण में वर्गीकरण के फैसले को लेकर विवाद है तो निजी विवाद भी हैं। इमामगंज विधानसभा सीट के उपचुनाव में चिराग ने मांझी की बहू के लिए प्रचार नहीं किया था। उलटे प्रशांत किशोर की तारीफ की थी, जिससे पासवान वोट प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी के जितेंद्र पासवान को मिल गए थे।


Previous News Next News

More News

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए 3.15 लाख करोड़ रुपये मंजूर

July 31, 2026

सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना को 2030-31 तक बढ़ाने के साथ ही योजना के लिए 3.15 लाख करोड़ रुपये के वित्तीय परिव्यय को भी स्वीकृति प्रदान कर दी है। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बैठक के बाद यहां संवाददाता सम्मेलन में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शुक्रवार…

मोरक्को से स्पेन पहुंचने की कोशिश में अबतक 41 की मौत

July 31, 2026

मोरक्को की सीमा पार कर लगभग 50,000 प्रवासियों के स्पेन के स्यूटा क्षेत्र में घुसने के प्रयास के दौरान कम से कम 41 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। यह हादसा बड़ी संख्या में प्रवासियों के पहुंचने और बाड़ पार करते समय हुई भगदड़ के कारण हुआ। हालात बेकाबू होते…

तमिलनाडु उपचुनाव: मद्रास उच्च न्यायालय ने पांच सीटों पर उपचुनाव की रोक 24 अगस्त तक बढ़ायी

July 31, 2026

मद्रास उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को तमिलनाडु की पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव कराने पर लगायी गयी रोक को 24 अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया। उच्च न्यायालय ने इन सीटों से चुनाव जीतने वाले उम्मीदवारों के खिलाफ दायर चुनावी याचिकाओं के निपटारे तक इस स्थगन को आगे बढ़ाया है। इससे पहले 10 जुलाई को…

अंकित शर्मा हत्याकांड में अदालत के फैसले से हुई न्याय की जीत : सूद

July 31, 2026

दिल्ली के मंत्री आशीष सूद ने वर्ष 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों के दौरान आईबी कर्मचारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में ताहिर हुसैन और चार अन्य दोषियों को कड़कड़डूमा अदालत द्वारा आजीवन कारावास की सजा सुनाये जाने का स्वागत किया है। श्री सूद ने शुक्रवार को कहा कि यह फैसला कानून के शासन…

अरुणाचल ने ईभविष्य पेंशन सिस्टम शुरू किया

July 31, 2026

अरुणाचल प्रदेश सरकार ने डिजिटल गवर्नेंस को मज़बूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए ‘ई भविष्य’ पेंशन मंज़ूरी और ट्रैकिंग सिस्टम’ शुरू किया है। यह एक कागज रहित प्लेटफ़ॉर्म है जिसे पेंशन प्रोसेस को आसान बनाने और सरकारी कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाले लाभ समय पर पहुँचाने के लिए डिज़ाइन…

logo