नीतीश के नाम पर कंफ्यूजन का नुकसान

Categorized as राजनीति

बिहार में महागठबंधन यानी ‘इंडिया’ ब्लॉक के अंदर का तनाव और खींचतान सबको दिख रहा था, जिसे दूर करने कांग्रेस के अशोक गहलोत पहुंचे थे और लालू प्रसाद के परिवार की सारी शर्तें मान कर उसे दूर किया था। उसके बाद महागठबंधन की प्रेस कॉन्फ्रेंस भी हो गई, जिसमें तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद का दावेदार घोषित कर दिया गया। लेकिन अभी तक एनडीए की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं हुई है और न एनडीए की ओर से मुख्यमंत्री पद के दावेदार की घोषणा की गई है। एनडीए के सर्वोच्च नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस पर खामोश हैं और दूसरे सबसे बड़े नेता यानी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कह दिया है कि मुख्यमंत्री पद का फैसला चुनाव के बाद होगा। हालांकि उसके बाद भाजपा के प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद या राजीव प्रताप रूड़ी या दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी जैसे नेता बार बार कह रहे हैं कि चुनाव के बाद नीतीश कुमार ही सीएम बनेंगे। लेकिन इनके कहने का कोई मतलब नहीं है। अमित शाह की बात को सिर्फ अमित शाह ओवररूल कर सकते हैं या प्रधानमंत्री मोदी। यह देखना होगा कि चुनाव प्रचार के बीच किसी समय इसकी घोषणा होती है या नहीं!

ध्यान रहे प्रदेश भाजपा के तमाम नेता मान रहे हैं कि अगर नीतीश कुमार के नाम की घोषणा नहीं होती है तो एनडीए को नुकसान हो सकता है। उसमें ज्यादा नुकसान भाजपा को होगा। नीतीश कुमार के समर्थक भाजपा को वोट देने की बजाय घर बैठ सकते हैं या राजद को वोट दे सकते हैं। राजद और कांग्रेस के नेता जितना सहानुभूति नीतीश के प्रति दिखा रहे हैं उसका एक मैसेज जनता के बीच जा रहा है। यह कहानी सोशल मीडिया के जरिए और जमीनी प्रचार के जरिए जनता को सुनाई जा रही है कि चुनाव के बाद भाजपा नीतीश कुमार को सीएम नहीं बनाएगी और तब वे फिर से राजद के साथ जा सकते हैं। यह भी कहा जा रहा है कि जहां राजद का अपना उम्मीदवार नहीं है वहां जदयू को वोट देने के लिए कहा जा रहा है और इसी तरह जहां जदय़ू का उम्मीदवार नहीं है वहां उसके नेता राजद को वोट देने की अपील कर रहे हैं। भाजपा और जदयू के बीच ऊपर से भले सब कुछ ठीक दिख रहा हो लेकिन अंदर सब ठीक नहीं है।

असल में नीतीश कुमार के समर्थकों में भाजपा को लेकर अविश्वास हो गया है। इसका पहला कारण तो यह है कि भाजपा की ओर से नीतीश को मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं घोषित किया जा रहा है, जबकि वे हर सभा में बार बार दोहरा रहे हैं कि दो बार गलती हो गई और अब वे भाजपा का साथ छोड़ कर नहीं नहीं जा रहे हैं। दूसरा कारण 2020 का चुनाव है, जब भाजपा की शह पर चिराग पासवान गठबंधन से अलग होकर लड़े थे। उन्होंने भाजपा छोड़ कर एनडीए के उस समय से बाकी घटक दलों जैसे जदयू, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा और विकासशील इंसान पार्टी के खिलाफ उम्मीदवार उतारे थे। उनकी पार्टी की टिकट से ज्यादातर ऐसे नेता चुनाव लड़ रहे थे, जो भाजपा से जुड़े थे। यानी भाजपा ने हर तरह से उनकी मदद की थी। नीतीश समर्थक इस बात को भूल जाते अगर भाजपा उनको मुख्यमंत्री पद का दावेदार घोषित कर देती। तीसरा कारण यह है कि जदयू समर्थकों को लग रहा है कि भाजपा समर्थक इस बार जदयू उम्मीदवारों की मदद नहीं कर रहे हैं। भाजपा को इस अविश्वास का अंदाजा है तभी अलग अलग नेताओं से बयान दिलाए जा रहे हैं। चुनाव से पहले भाजपा को यह विवाद सुलझाना होगा।


Previous News Next News

More News

लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, लगातार आठवें दिन नहीं चल सका प्रश्नकाल

July 30, 2026

लोकसभा में बृहस्पतिवार को विभिन्न मुद्दों पर कांग्रेस समेत विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण प्रश्नकाल लगातार आठवें दिन नहीं चल सका और कार्यवाही शुरू होने के कुछ मिनट के भीतर दोपहर दो बजे तक स्थगित कर दी गई। कांग्रेस सदस्यों को बुधवार को सदन में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के भाषण के दौरान पैदा…

भारत से लगे नेपाल के इलाकों में चौथे दिन भी कर्फ्यू जारी

July 30, 2026

नेपाल के कोशी प्रांत में भारत की सीमा से लगे सुनसरी जिले के कई हिस्सों में सांप्रदायिक हिंसा के बाद बृहस्पतिवार को लगातार चौथे दिन अनिश्चितकालीन कर्फ्यू जारी रहा। इस हिंसा में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि कई अन्य लोग घायल हुए हैं। सुनसरी के सहायक मुख्य जिला अधिकारी पोषण लामिछाने ने…

राजस्थान: आठ जिलों में स्थाई लोक अदालतों के गठन को मंजूरी

July 30, 2026

राजस्थान सरकार ने आठ जिलों में स्थाई लोक अदालतों के गठन को मंजूरी दी है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इन स्थाई लोक अदालतों के गठन के प्रस्ताव को अनुमोदित किया। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के निर्णय के तहत फलौदी, डीडवाना-कुचामन, खैरथल-तिजारा, ब्यावर, बाड़मेर,…

पंजाब में ‘प्रश्नपत्र लीक’ के विरोध में दिल्ली भाजपा का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

July 30, 2026

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली ईकाई ने बृहस्पतिवार को मंडी हाउस के निकट आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर पंजाब में कथित प्रश्नपत्र लीक की घटनाओं को लेकर राज्य के शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की। भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा के नेतृत्व में प्रदर्शनकारी फिरोजशाह…

गृह मंत्री संसद में आने से क्यों डर रहे हैं, ‘अपराधबोध’ नजर आता है : राहुल

July 30, 2026

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों पर बीते 20 जुलाई को बलप्रयोग किए जाने को लेकर बृहस्पतिवार को गृह मंत्री अमित शाह पर एक बार फिर निशाना साधा और सवाल किया कि वह संसद में आने से तथा इस मामले पर सफाई देने से क्यों डरे हुए हैं। लोकसभा में…

logo