टीवीके विधायकों ने विजय को चुना नेता

Categorized as समाचार

चेन्नई। दो साल पहले पार्टी बना कर पहला चुनाव लड़ने उतरे तमिल फिल्मों के सुपर सितारे जोसफ विजय चंद्रशेखर को उनकी पार्टी टीवीके विधायक दल का नेता चुना गया है। इस बीच चुनाव नतीजे आने के एक दिन बाद मंगलवार को एमके स्टालिन ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। बहरहाल, मंगलवार की सुबह से विजय की पार्टी के विधायकों का चेन्नई पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। विधायकों की बैठक में विजय को नेता चुना गया। हालांकि मंगलवार की देर शाम तक उन्होंने सरकार बनाने का दावा नहीं पेश किया था।

गौरतलब है कि सोमवार को आए चुनाव नताजों में टीवीके को सबसे ज्यादा 108 सीटें मिली हैं। हालांकि राज्य में सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 118 सीटों का है। माना जा रहा है कि कांग्रेस के पांच और कुछ अन्य छोटी पार्टियों के समर्थन से विजय की सरकार बनेगी। पिछले छह दशक से ज्यादा समय से तमिलनाडु की राजनीति पर नियंत्रण रखने वाली दोनों पार्टियां इस बार चुनाव हार गईं। डीएमके को 59 और अन्ना डीएमके को 47 सीटें मिली हैं। इन बड़ी पार्टियां के समर्थन से विजय के सरकार बनाने की संभावना नहीं है।

वे कांग्रेस, पीएमके, मुस्लिम लीग और लेफ्ट पार्टियों के समर्थन से सरकार बना सकते हैं और इन पार्टियों के विधायकों को सरकार में शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा वे अल्पमत की सरकार भी चला सकते हैं। कोई भी पार्टी अभी उनकी सरकार को अस्थिर करने या गिराने की कोशिश नहीं करेगी। वे राज्यपाल के यहां सरकार बनाने का दावा करेंगे तो उनको सरकार बनाने का न्योता मिलेगा।

बहरहाल, इससे पहले मंगलवार को डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। विधानसभा चुनावों में अपनी पार्टी की हार के बाद उन्होंने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से मिल कर अपना इस्तीफा सौंपा। राज्यपाल ने उनको नई सरकार के गठन तक कार्यवाहक मुख्यमंत्री के तौर पर काम करने को कहा। गौरतलब है कि स्टालिन भी चुनाव हार गए हैं। स्टालिन को कोलाथुर सीट से टीवीके के वीएस बाबू ने हरा दिया।


Previous News Next News

More News

विजय छोटी पार्टियों के साथ सरकार बनाएंगे

May 6, 2026

तमिलनाडु में पहली बार त्रिशंकु विधानसभा बनी है। वहां आमतौर पर एक पार्टी को बहुमत मिलता रहा है और बिना किसी गठबंधन के सरकार बनती रही है। पिछले चुनाव में भी डीएमके को अकेले पूर्ण बहुमत मिला था। यही कारण था कि उसने कांग्रेस और दूसरी सहयोगी पार्टियों को सरकार में नहीं शामिल किया था।…

पंजाब में बंगाल दोहराने के सपने

May 6, 2026

भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल की जीत से पहले पंजाब में पत्ते बिछाने शुरू कर दिए थे। उसने आम आदमी पार्टी के छह राज्यसभा सांसदों को अपनी पार्टी में शामिल कराया। इनमें से चार सांसदों का कोई खास मतलब नहीं है लेकिन दो सांसद राघव चड्ढा और संदीप पाठक का मतलब है। संदीप पाठक…

तृणमूल नेताओं की मुश्किलें बढ़ेंगी

May 6, 2026

ऐसा लग रहा है कि 15 साल के ममता बनर्जी के राज में तृणमूल कांग्रेस के जितने नेताओं के ऊपर आरोप लगे थे उन सबके ऊपर तलवार लटक रही है। पुराने मामले जो चल रहे हैं वो चलते रहेंगे। जैसे शिक्षक भर्ती घोटाला या चिटफंड घोटाला या कोयले की तस्करी आदि के मामले हैं। इनमें…

दो केंद्रीय मंत्री चुनाव लड़े और हार गए

May 6, 2026

सोचें, केंद्रीय मंत्री का कद और पद कितना बड़ा होता है लेकिन कांग्रेस केंद्रीय मंत्रियों को चुनाव में उतारती रहती है और वे हारते रहते हैं। मध्य प्रदेश के पिछले चुनाव में कई केंद्रीय मंत्री चुनाव में उतरे थे, जिनमें से एक फग्गन सिंह कुलस्ते चुनाव हार गए थे। उससे पहले केंद्रीय मंत्री रहते निशीथ…

डॉलर लाने की चिंता

May 6, 2026

चुनौती गंभीर हो रही हो, तो आरबीआई के लिए डॉलर की आवक बढ़ाने के उपायों पर विचार करना लाजिमी है। मगर ऐसे उपाय मरहम-पट्टी ही साबित होंगे। वजह भारत के प्रति विदेशी निवेशकों का उदासीन हो जाना है। रुपये के गिरने का सोमवार को नया रिकॉर्ड बना। पहली बार बाजार 95।9 रुपये प्रति डॉलर के…

logo