एक और डिप्टी सीएम की घोषणा होगी

Categorized as राजनीति

बिहार में महागठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री पद का दावेदार घोषित होने के बाद राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा है कि विपक्ष की ओर से एक और उप मुख्यमंत्री पद का दावेदार घोषित किया जाएगा। तेजस्वी के साथ उप मुख्यमंत्री पद के दावेदार के तौर पर मल्लाह जाति से आने वाले मुकेश सहनी के नाम की घोषणा हुई है। उन्होंने पिछले कुछ वर्षों में अति पिछड़ा नेता के तौर पर अपनी पहचान बनाई है। इस घोषणा का निश्चित रूप से महागठबंधन को लाभ होगा। लेकिन सवाल है कि अगर एक और डिप्टी सीएम का दावेदार घोषित होगा तो वह किस जाति या समुदाय का होगा?

यह सवाल इसलिए है क्योंकि सहनी के नाम की घोषणा के बाद से महागठबंधन पर हमले हो रहे हैं कि उसने दलित और मुस्लिम को छोड़ दिया। ध्यान रहे बिहार में दलित 20 फीसदी और मुस्लिम 18 फीसदी है। यह सही है कि मुकेश सहनी अति पिछड़ी जाति से आते हैं लेकिन उनकी अपनी जाति का वोट ढाई फीसदी ही है। अगर महागठबंधन की ओर से मुस्लिम उप मुख्यमंत्री का दावेदार घोषित होता है तो कहा जा रहा है कि वह राजद का होगा। यह कांग्रेस के लिए झटका माना जाएगा। गौरतलब है कि कांग्रेस ने दलित समुदाय से आने वाले राजेश राम को प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। अगर उनको उप मुख्यमंत्री का दावेदार नहीं बनाया जाता है तो इसका नुकसान हो सकता है। क्योंकि बहुजन समाज पार्टी और आजाद समाज पार्टी दोनों उसी दलित वोट में सेंध मार रहे हैं, जिसके नेता राजेश राम हैं। यह भी कहा जा रहा है कि दो या तीन उप मुख्यमंत्री का दावेदार बनाना चुनावी रूप से बहुत लाभदायक नहीं होगा। क्योंकि इससे सत्ता के बंदरबाट का आरोप लगाने में एनडीए को आसानी हो जाएगी।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo