झारखंड पर दिखेगा बिहार के झगड़े का असर!

Categorized as राजनीति

बिहार में राष्ट्रीय जनता दल का झगड़ा सिर्फ कांग्रेस के साथ नहीं है, बल्कि कम्युनिस्ट पार्टियों और साथ साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा से भी है। जेएमएम और राजद में तो जम कर जुबानी जंग हो रही है। दोनों पार्टियों के प्रवक्ता एक दूसरे के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं। जेएमएम के नेता और राज्य सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके राजद पर ‘धूर्तता’ का आरोप लगाया। इस पर राजद के नेता भी भड़के हुए हैं। असल में कुछ दिन पहले ऐलान किया गया था कि जेएमएम को महागठबंधन में शामिल किया जा रहा है। राहुल और तेजस्वी की वोटर अधिकार यात्रा के समापन पर पटना में आयोजित मार्च में हेमंत सोरेन शामिल हुए थे।

कहा जा रहा था कि महागठबंधन में जेएमएम को दो सीटें मिलेंगी। लेकिन ऐन मौके पर राजद ने गच्चा दे दिया। उसने जेएमएम के लिए एक भी सीट नहीं छोड़ी। नाराज होकर जेएमएम ने छह सीटों पर लड़ने का ऐलान किया। हालांकि बाद में उनको लगा कि नहीं लड़ कर कांग्रेस और राजद पर ज्यादा दबाव  बनाया जा सकता है इसलिए उसने उम्मीदवार नहीं उतारे। जेएमएम का कहना है कि पिछले साल विधानसभा में बडा दिल दिखाते हुए हेमंत सोरेन ने राजद को छह सीटें दी थीं, जबकि उनका सिर्फ एक विधायक था। उस एक विधायक को भी हेमंत ने 2019 से 2024 तक लगातार कैबिनेट मंत्री बना कर रखा था। जेएमएम के नेता मान रहे हैं कि राजद का यादव वोट जेएमएम को नहीं मिलता है। यादव मतदाता राजद को तो वोट दे देते हैं लेकिन जहां जेएमएम या कांग्रेस से लड़ाई होती है वहां भाजपा के साथ चले जाते हैं। तभी ऐसा लग रहा है कि बिहार के झगड़े का कुछ न कुछ राजनीतिक असर झारखंड में देखने को मिलेगा।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo