कोई प्रभारी हो कांग्रेस बदल नहीं सकती

Categorized as राजनीति

सोशल मीडिया का कांग्रेस का जो इकोसिस्टम और पत्रकारों की एक टोली राहुल गांधी में हवा भरती है और उनको जननायक बताती है वही इकोसिस्टम बिहार के प्रभारी कृष्णा अल्लावरू को नायक बना रही है। बताया जा रहा है कि उनको कमाल कर दिया है। क्या कमाल किया है तो इस बार कांग्रेस की टिकट लालू प्रसाद के घर से नहीं बंट रही है, बल्कि  कांग्रेस कार्यालय से बंट रही है। यह कह कर एक तो कांग्रेस के नेता इससे पहले के तमाम प्रभारियों और प्रदेश अध्यक्षों का अपमान कर रहे हैं। दूसरे, अल्लावरू को यह भरोसा दिला रहे हैं वे जो कर रहे हैं वह बहुत क्रांतिकारी है और उसे यह काम जारी रखना चाहिए। हकीकत यह है कि चुनाव से पहले महागठबंधन जिस अराजकता का शिकार हुआ है उसका कारण अल्लावरू हैं। उन्होंने क्रांति करने के चक्कर में कांग्रेस के संबंध राजद और लेफ्ट के साथ साथ वीआईपी से भी खराब कर लिए और फायदा कुछ नहीं हुआ।

नतीजे पता नहीं क्या होंगे लेकिन कांग्रेस ने पूरे गठबंधन की ऐसी तैसी कर दी। हकीकत यह है कि कांग्रेस ने व्यवस्थित तरीके से सीट बंटवारे की बात ही नहीं की। अगर बात हुई होती तो महागठबंधन का सीट बंटवारा महीने, दो महीने पहले हो जाता। लेकिन अंतिम समय तक मामला अटका कर रखा गया। पता नहीं किस रणनीति के तहत सभी सीटों से आवेदन मंगाए गए। सीट बंटवारा होने से पहले छंटनी समिति की बैठक हुई और यहां तक कि सीट  बंटवारा फाइनल होने से पहले केंद्रीय चुनाव समिति यानी सीईसी की बैठक भी कर ली गई। इसमें जीतने वाले मजबूत उम्मीदवारों को दरकिनार करके निजी पसंद, नापसंद से या दूसरे कारणों से कमजोर उम्मीदवार चुने गए।

तारिक अनवर ने एक गजानन शाही की मिसाल दी, जो 113 वोट से हारे थे और उनको टिकट नहीं दी गई। ऐसी अनेक मिसालें हैं। चनपटिया में डॉक्टर एनएन शाही 2015 में 490 वोट से हारे थे। 2020 में वहां से अभिषेक रंजन लड़े और 30 हजार वोट से हारे। इस बार डॉक्टर शाही और अभिषेक दोनों दावेदार थे, लेकिन कांग्रेस ने 30 हजार वोट से हारे उम्मीदवार को टिकट दिया क्योंकि अल्लावरू उनको यूथ कांग्रेस के दिनों से जानते हैं। जाले सीट का मामला सबको पता है, जहां पहले मुस्लिम उम्मीदवार दिया गया और जब पता चला कि उसकी सभा से ही नरेंद्र मोदी की मां को गाली दी गई थी तो बदल कर राजद के ऋषि मिश्रा को कांग्रेस का उम्मीदवार बनाया गया। कांग्रेस ने सीपीआई की बछवाड़ा सीट पर अपना उम्मीदवार दे दिया तो राजद की लालगंज सीट पर भी अपना उम्मीदवार उतार दिया।  प्रभारी ने पता नहीं पैसे लिए या नहीं लेकिन प्रभारी के नाम से फोन करके कितने लोगों से पैसे लिए गए और कितने लोगों को दिल्ली बुला कर इस या उस नेता से मिलवाया गया उसकी कहानियां अनंत हैं।


Previous News Next News

More News

केरल: मुख्यमंत्री सतीशन ने बजट पर चर्चा को लेकर बुलाई बैठक

June 13, 2026

केरल के राजनीतिक गलियारों में मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री वीडी सतीशन की हाल के दिनों में सार्वजनिक रूप से कम उपस्थिति को लेकर अटकलों का दौर जारी है। इस दौरान सभी की निगाहें उनके आगामी पहले राज्य बजट पर टिकी हैं, जिसे 19 जून को पेश किया जाना है। यह बजट नई सरकार की दिशा…

नवाचार व अनुसंधान को राष्ट्र निर्माण से जोड़ें युवा वैज्ञानिक : सीएम योगी

June 13, 2026

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवा वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं और तकनीकी विशेषज्ञों से नवाचार व अनुसंधान को राष्ट्र निर्माण तथा जनकल्याण से जोड़ने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि भारत के पास विज्ञान, कृषि, चिकित्सा, उद्यम, आयुर्वेद और पारंपरिक ज्ञान के क्षेत्र में असीम संभावनाएं हैं। शनिवार को विज्ञान भारती के सातवें राष्ट्रीय अधिवेशन के उद्घाटन…

सुमित रॉय की तलाश में अभिषेक बनर्जी के आवास पर छापेमारी

June 13, 2026

पश्चिम बंगाल के पश्चिम मिदनापुर से एक टीम ने तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी के आवास पर शनिवार तड़के उनके कार्यकारी सहायक सुमित रॉय की तलाश में तलाशी ली। पश्चिम मिदनापुर के सालबोनी पुलिस स्टेशन से एक पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) के जवानों के साथ एक टीम…

पहले अंतरिम डील होगी लागू, फिर परमाणु मुद्दे पर करेंगे बात: अब्बास अराघची

June 13, 2026

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने स्पष्ट किया है कि अमेरिका के साथ होने वाली संभावित शांति वार्ता कोई अंतिम परमाणु समझौता नहीं होगी। यह पहले एक अंतरिम समझौता होगा, जिसे लागू करने के बाद ही दोनों देश परमाणु कार्यक्रम पर औपचारिक बातचीत शुरू करेंगे। समाचार एजेंसी तस्नीम की रिपोर्ट के अनुसार, अराघची ने…

स्पेसएक्स के शेयरों की धमाकेदार शुरुआत

June 13, 2026

एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) ने अमेरिकी शेयर बाजार में शानदार शुरुआत की। कंपनी के शेयरों ने शुरुआती निवेशकों को 31 प्रतिशत तक का लाभ दिया और कारोबार के अंत में अपने ऑफरिंग प्राइस 135 डॉलर से 19 प्रतिशत ऊपर बंद हुए।  कारोबार के अंत में शेयर 160.95 डॉलर पर…

logo