नारायणमूर्ति जनगणना के समय क्या करेंगे?

Categorized as राजनीति

इंफोसिस के संस्थापक एनआर नारायणमूर्ति और उनकी पत्नी राज्यसभा सांसद सुधा मूर्ति ने कर्नाटक में चल रहे सामाजिक, आर्थिक सर्वे यानी जाति गणना में हिस्सा नहीं लिया। दोनों ने कहा कि यह पिछड़ी जातियों की गिनती हो रही है और वे पिछड़ी जाति के नहीं हैं इसलिए वे इसमें हिस्सा नहीं लेंगे। इसमें दो बातें हैं। पहली तो यह कि जाति गणना में हिस्सा लेना वैकल्पिक है। अदालत ने इसे वैकल्पिक रखने का निर्देश दिया था। दूसरी बात यह है कि यह सर्वे सिर्फ पिछड़ी जातियों की गिनती के लिए नहीं है, बल्कि हर नागरिक की गिनती के लिए है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने साफ किया है कि यह सबके लिए है।

बहरहाल, नारायण और सुधा मूर्ति ने जाति गणना में हिस्सा नहीं लिया लेकिन जब जनगणना होगी तब क्या करेंगे? इस बार तो जनगणना में भी जातियों की गिनती होनी है। क्या उस समय भी दोनों कहेंगे कि वे इसमें हिस्सा नहीं लेंगे? असल में जानकार सूत्रों का कहना है कि जाति गणना या जनगणना में जातियों की गिनती से नारायणमूर्ति को समस्या नहीं है। उनको समस्या सिद्धारमैया से है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के साथ अपने विवाद की वजह से उन्होंने सामाजिक, आर्थिक सर्वे का विरोध किया है। कुछ दिन पहले सिद्धारमैया ने उनको इंफोसिस के बेंगलुरू कैम्पस के अंदर की एक सड़क खोलने का अनुरोध किया था ताकि ट्रैफिक ठीक किया जा सके। लेकिन नारायणमूर्ति ने इनकार कर दिया था।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo