राघोपुर नामांकन में भी नहीं गए पीके

Categorized as राजनीति

जैसे जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है वैसे वैसे जन सुराज पार्टी की राजनीतिक कमजोर पड़ती जा रही है। पार्टी के संस्थापक सुप्रीमो प्रशांत किशोर भी इस बात को महसूस कर रहे हैं। तभी वे थोड़ी दूरी बनाने लगे हैं। उन्होंने कहा है कि उनकी पार्टी को 10 सीटें आएंगी या डेढ़ सौ सीट आएगी, इसके बीच में कुछ नहीं होगा। उनकी पार्टी के लोग मान रहे हैं कि 10 सीट भी आएगी तो वह पार्टी को नहीं, बल्कि निजी रूप से उम्मीदवार को आएगी। इसलिए प्रशांत किशोर टिकट बंटवारे से लेकर प्रचार तक में अपने को दूर किए हुए हैं। टिकट देने का काम भी उदय सिंह और मनोज भारती के ऊपर छोड़ा गया है। कई क्षेत्रों टिकट बांटने में देरी भी इस वजह से हो रही है कि पार्टी बाहर से कुछ लोगों का इंतजार कर रही है।

बहरहाल, सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की है कि प्रशांत किशोर राघोपुर लड़ने क्यों नहीं गए? उन्होंने कहा था कि वे लड़ेंगे तो जैसे राहुल गांधी के लिए अमेठी हुआ था वैसे ही तेजस्वी यादव के लिए राघोपुर हो जाएगा। इसके बाद वे राघोपुर गए और खूब तामझाम किया। फिर ऐलान किया कि वे चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने चंचल सिंह को राघोपुर से टिकट दिया। तब उम्मीद की जा रही थी कि तेजस्वी यादव के खिलाफ उम्मीदवार उतारा है तो प्रशांत किशोर धूमधड़ाके से उनका नामांकन कराएंगे। लेकिन चंचल सिंह नामांकन करने गए तो उनके साथ कोई नहीं गया। प्रशांत किशोर भी नहीं गए और न पार्टी के दूसरे नेता उनके नामांकन में गए। उन्होंने अकेले ही परचा दाखिल किया।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo