कार्ति चिदंबरम को बड़ी राहत

Categorized as राजनीति

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मनमोहन सिंह की सरकार में वित्त व गृह मंत्री रहे पी चिदंबरम के बेटे और तमिलनाडु की शिवगंगा सीट से कांग्रेस के सांसद कार्ति चिदंबरम को अदालत से बड़ी राहत मिली है। वे आईएनएक्स मीडिया घोटाले से लेकर कई किस्म के घोटालों में आरोपी हैं और कुछ समय तक जेल में बिता चुके हैं। उनका पासपोर्ट पहले जमा कराया गया था। अब भी उनको विदेश जाना होता है तो सुनवाई अदालत से पूर्व अनुमति लेनी होती है। अदालत को कम से कम दो हफ्ते पहले यात्रा की डिटेल देनी होती है। दिल्ली हाई कोर्ट ने इस मामले में उनको बड़ी राहत दी है। हाई कोर्ट ने विदेश यात्री की पूर्व अनुमति लेने की जमानत की शर्त को समाप्त कर दिया है। यानी अब वे अदालत की अनुमति के बगैर विदेश यात्रा कर सकते हैं।

अदालत के फैसले पर कोई सवाल नहीं उठाया जा सकता है लेकिन कार्ति चिदंबरम को मिली राहत की टाइमिंग पर सवाल उठ रहे हैं। केंद्रीय एजेंसियों की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। एजेंसियों ने अदालत के सामने उनको मिलने वाली छूट का विरोध नहीं किया। यह छूट उनको ऐसे समय में मिली है, जब उनके पिता पी चिदंबरम ने कांग्रेस की मिट्टी पलीद करनी शुरू की है। चिदंबरम ने अपने एक बयान से हमेशा के लिए कांग्रेस को विदेशी दबाव में झुकने वाली पार्टी के तौर पर स्थापित कर दिया है। उन्होंने कहा कि 26 नवंबर 2008 को मुंबई पर हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई करना चाहता था लेकिन अमेरिका के दबाव में उसने कार्रवाई नहीं की। भाजपा पहले यह आरोप लगाती थी लेकिन चिदंबरम ने इस आरोप की पुष्टि कर दी है। इसी तरह 1984 के ऑपरेशन ब्लू स्टार को लेकर भी चिदंबरम ने कहा है कि यह एक गलत फैसला था, जिसका खामियाजा इंदिरा गांधी को जान देकर चुकाना पड़ा। हो सकता है कि आने वाले दिनों में वे कांग्रेस को नुकसान पहुंचाने वाले और भी बयान दें।


Previous News Next News

More News

केरल: मुख्यमंत्री सतीशन ने बजट पर चर्चा को लेकर बुलाई बैठक

June 13, 2026

केरल के राजनीतिक गलियारों में मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री वीडी सतीशन की हाल के दिनों में सार्वजनिक रूप से कम उपस्थिति को लेकर अटकलों का दौर जारी है। इस दौरान सभी की निगाहें उनके आगामी पहले राज्य बजट पर टिकी हैं, जिसे 19 जून को पेश किया जाना है। यह बजट नई सरकार की दिशा…

नवाचार व अनुसंधान को राष्ट्र निर्माण से जोड़ें युवा वैज्ञानिक : सीएम योगी

June 13, 2026

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवा वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं और तकनीकी विशेषज्ञों से नवाचार व अनुसंधान को राष्ट्र निर्माण तथा जनकल्याण से जोड़ने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि भारत के पास विज्ञान, कृषि, चिकित्सा, उद्यम, आयुर्वेद और पारंपरिक ज्ञान के क्षेत्र में असीम संभावनाएं हैं। शनिवार को विज्ञान भारती के सातवें राष्ट्रीय अधिवेशन के उद्घाटन…

सुमित रॉय की तलाश में अभिषेक बनर्जी के आवास पर छापेमारी

June 13, 2026

पश्चिम बंगाल के पश्चिम मिदनापुर से एक टीम ने तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी के आवास पर शनिवार तड़के उनके कार्यकारी सहायक सुमित रॉय की तलाश में तलाशी ली। पश्चिम मिदनापुर के सालबोनी पुलिस स्टेशन से एक पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) के जवानों के साथ एक टीम…

पहले अंतरिम डील होगी लागू, फिर परमाणु मुद्दे पर करेंगे बात: अब्बास अराघची

June 13, 2026

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने स्पष्ट किया है कि अमेरिका के साथ होने वाली संभावित शांति वार्ता कोई अंतिम परमाणु समझौता नहीं होगी। यह पहले एक अंतरिम समझौता होगा, जिसे लागू करने के बाद ही दोनों देश परमाणु कार्यक्रम पर औपचारिक बातचीत शुरू करेंगे। समाचार एजेंसी तस्नीम की रिपोर्ट के अनुसार, अराघची ने…

स्पेसएक्स के शेयरों की धमाकेदार शुरुआत

June 13, 2026

एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) ने अमेरिकी शेयर बाजार में शानदार शुरुआत की। कंपनी के शेयरों ने शुरुआती निवेशकों को 31 प्रतिशत तक का लाभ दिया और कारोबार के अंत में अपने ऑफरिंग प्राइस 135 डॉलर से 19 प्रतिशत ऊपर बंद हुए।  कारोबार के अंत में शेयर 160.95 डॉलर पर…

logo