महाराष्ट्र के निकाय चुनाव पर फिर ग्रहण

Categorized as राजनीति

महाराष्ट्र में स्थानीय निकायों के चुनाव तीन साल से ज्यादा समय से नहीं हो रहे हैं। कोरोना महामारी के नाम पर निकाय चुनाव टाले गए थे और उसके बाद किसी न किसी बहाने इसको टाला जा रहा था। पहले ओबीसी आरक्षण के नाम पर चुनाव टला रहा और अंत में सुप्रीम कोर्ट के सख्त निर्देश के बाद चुनाव की तैयारियां शुरू हुईं। लेकिन ऐसा लग रहा है कि इस  पर फिर से ग्रहण लग रहा है। असल में बुधवार, 15 अक्टूबर को राज्य की सभी विपक्षी पार्टियों के नेता राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी से मिलने गए थे। वहां उन्होंने मतदाता सूची में गड़बड़ी का मामला उठाया। विपक्षी पार्टियों ने कहा कि जब तक मतदाता सूची में सुधार नहीं हो जाता है और फर्जी मतदाताओं के नाम नहीं कट जाते हैं तब तक चुनाव नहीं कराना चाहिए।

एक तो यह कारण लग रहा है कि चुनाव इस आधार पर टल सकता है। अगर मतदाता सूची में सुधार के नाम पर सभी पार्टियां राजी होती हैं तो सुप्रीम कोर्ट समय सीमा हटा सकता है। ध्यान रहे चुनाव आयोग ने पूरे देश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर का ऐलान किया है। हालांकि महाराष्ट्र के मुख्य चुनाव अधिकारी ने चुनाव आयोग को चिट्ठी लिख कर कहा है कि महाराष्ट्र के स्थानीय निकाय चुनावों के कारण महाराष्ट्र का एसआईआर टाल दिया जाए। उसके बाद पार्टियों ने मतदाता सूची में सुधार की मांग की है। अगर इन दोनों को मिला दिया जाए तो यह संभव है कि एसआईआर होने तक चुनाव टल जाए और एसआईआर के बाद ही बीएमसी सहित सभी स्थानीय निकायों के चुनाव कराए जाएं।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo